जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ कल होगी रिलीज, दिन में होंगे 7 शो, अगले 1 हफ्ते तक की टिकटें बुक

Last Updated:October 30, 2025, 20:39 IST
दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. असम में अगले एक हफ्ते तक के टिकट पहले ही बिक चुके हैं. जुबीन से लोगों जुड़ाव देखते हुए सिनेमाहॉल मालिकों ने एक दिन में 7 शो दिखाने का फैसला किया है. फिल्म की लेंग्थ 146 मिनट की है. इसे जुबिन ने ही प्रोड्यूस किया था और इसके डायरेक्टर राजेश भुयान हैं.
ख़बरें फटाफट
जुबीन गर्ग की फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ रिलीज को तैयार.
मुंबई. दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उनके मौत के सदमे में पूरा असम रहा, जो अभी तक उबर नहीं पाया है. जुबीन भले ही पंचतत्व में विलीन हो गए हों, लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. अब उनकी आखिरी फिल्म आ रही है. इसमें वह एक ब्लाइड शख्स का रोल निभा रहे हैं.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, ‘रोई रोई बिनाले’ की रिलीज से पहले ही असम में अगले 1 हफ्ते के सभी शो के टिकट बिक चुके हैं. जुबीन की इस म्यूजिकल फिल्म से उम्मीद है कि यह सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी और असमिया सिनेमा के लिए नए मील के पत्थर स्थापित करेगी. फिल्म के प्रति लोगों के लगाव और इमोशंस को देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटर्स ने शो के नंबर बढ़ा दिए हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हॉल मालिकों ने एक दिन में ‘रोई रोई बिनाले’ के 7 शो दिखाने का फैसला किया है, जो सुबह 4.45 बजे से शुरू होकर आधी रात लगभग 2.30 बजे खत्म होंगे. ‘रोई रोई बिनाले’ में जुबीन एक ब्लाइंड म्युजिशियन के लीड रोल में हैं. इस म्यूजिकल फिल्म में 11 गाने हैं, जो खुद जुबीन ने कंपोज किए हैं.
‘रोई रोई बिनाले’ के ट्रेलर में दिखाया गया कि इसकी कहानी एक संगीतकार के जीवन और उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. संगीतकार समुद्र तट पर बेहोश पड़ा है और एक आदमी उसे जगाने की कोशिश कर रहा है, जो उसकी मौत के साथ एक चौंकाने वाली समानता है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद, इमोशनल पोस्टों की बाढ़ आ गई और नेटिज़न्स ने सवाल किया कि क्या गर्ग अपने अंत को पहले ही देख लिया था.
‘रोई रोई बिनाले’ के ट्रेलर में यह एक डायलॉग हैं, जिसने ऑडियंस को काफी प्रभावित किया. यह डायलॉग है-“समुद्र सच में बहुत बड़ा है. क्या मैं तैर पाऊंगा?” फिल्म के 1:54 मिनट के ट्रेलर में जुबीन कहते हुए दिखाई देते हैं, “मैं एक कलाकार हूं. और एक कलाकार को केवल एक ही राजनीति होनी चाहिए – जनता के साथ खड़ा होना, न कि राजा के साथ!” गायक ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वह चे ग्वेरा, चार्ली चैपलिन और बिष्णु प्रसाद रवा के अनुयायी हैं – जो सभी साम्यवादी विचारधारा से संबंधित हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
October 30, 2025, 20:39 IST
homeentertainment
जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ कल होगी रिलीज, 1 दिन में होंगे 7 शो



