Entertainment

CJP का विरोध करने पर रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्शन में आई मुंबई पुलिस

Last Updated:October 13, 2026, 23:44 IST

रणवीर शौरी ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन पर भड़ास निकाली थी. उन्होंने सीजेपी के विरोध को लोकतंत्र के खिलाफ माना था. सीजेपी के विरोधन प्रदर्शन की आलोचना करने के बाद रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. एक्टर ने एक्स पर धमकी भरे ईमेल की डिटेल साझा की, जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेने की बात कही है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals InsideCJP का विरोध करने पर रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकीZoomरणवीर शौरी ने ‘सीजेपी’ आंदोलन को लोकतंत्र के खिलाफ बताया था. (फोटो साभार: Instagram@ranvirshorey)

नई दिल्ली: रणवीर शौरी ने कॉकरोच जनता पार्टी के सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को अपनी बात रखने के लिए संसद, चुनाव और अदालतों का इस्तेमाल करना चाहिए. एक्टर ने एक पोस्ट में लिखा, ‘अपनी ताकत संसद और चुनावों में दिखाओ, सड़कों पर नहीं! अगर वे तरीके गलत लगते हैं, तो अदालत जाओ. यही लोकतांत्रिक तरीका है! सड़कों पर कब्जा करना और बुनियादी ढांचे और कानूनी सिस्टम को बंधक बनाना ही असल में ‘लोकतंत्र की हत्या’ है!’ सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करने के बाद रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिली है.

रणवीर शौरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मुंबई पुलिस ने उनकी पोस्ट पर जवाब देते हुए उनसे डायरेक्ट मैसेज के जरिए अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करने को कहा. एक्टर ने धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किए और साइबर पुलिस व मुंबई पुलिस से संपर्क किया. इनमें से एक ईमेल राज परिहार नाम के व्यक्ति ने भेजा था. भेजने वाले ने गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया और दावा किया कि वह रणवीर शौरी की लोकेशन और एक्टिविटी पर नजर रख रहा है. ईमेल में यह भी चेतावनी दी गई कि सही समय आने पर एक्टर पर हमला किया जाएगा.

(फोटो साभार: X@ranvirshorey)

एक्टर ने पुलिस का जताया आभाररणवीर शौरी ने धमकियां मिलने के बाद ‘साइबर दोस्त’ और ‘महाराष्ट्र साइबर’ को टैग किया और उनसे मामले की जांच करने को कहा. उन्होंने लिखा, ‘प्लीज इन 2 ईमेल अकाउंट्स से मुझे मिली धमकियों पर ध्यान दें. धन्यवाद.’ मुंबई पुलिस ने उनकी पोस्ट पर जवाब देते हुए उनसे डायरेक्ट मैसेज के जरिए अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करने को कहा. पुलिस ने लिखा, ‘हमने आपको फॉलो कर लिया है. प्लीज डीएम में अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करें.’ रणवीर शौरी ने तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा किया और एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई. एक्टर को धमकियां तब मिलीं, जब उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की.

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा सीजेपीसीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. पार्टी ने मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर यह प्रदर्शन किया था. मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान में हिरासत में लिए गए लोगों में अभिनेता इमरान खान भी शामिल थे.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 13, 2026, 23:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj