वो 1 ब्लॉकबस्टर गाना, जो 2 फिल्मों में हुआ इस्तेमाल, अनिल कपूर के लिए बना मनहूस तो दूसरी के लिए बना वरदान

90s के कुछ गाने ऐसे हैं जो ब्लॉकबस्टर रहे. इतने बड़े हिट बने कि आज के जमाने में भी जमकर उन्हें रीक्रिएट किया जाता है. कभी रीमिक्स तो कभी नया तड़का डालकर दोबारा इस्तेमाल किया जाता है. ठीक ऐसे ही एक सुपरहिट गाना था जो एक फिल्म के लिए मनहूस रहा तो दूसरी के लिए वरदान बना. दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘साकी साकी’ की. साल 2004 में आई संजय दत्त और अनिल कपूर की मुसाफिर फिल्म में पहली बार ‘साकी साकी’ गाना आया. जिसके खास अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. कोइना मित्रा का ये आइटम नंबर ब्लॉकबस्टर रहा. फिर इसे जॉन अब्राहम की फिल्म बटला हाउस के लिए दोबारा से नए तड़के के साथ पेश किया गया. साल 2019 में आई ये फिल्म सुपरहिट हुई. इस तरह नोरा फतेही का ‘साकी साकी’ बटला हाउस के लिए वरदान साबित हुआ. खुद नोरा को भी इस गाने ने खूब निखारा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
वो 1 गाना, जो 2 फिल्मों में हुआ इस्तेमाल, अनिल कपूर के लिए बना मनहूस



