aaj ka panchang 22 September 2026 | Parivartini Ekadashi 2026 muhurat and shubh yog mangalwar vrat | आज का पंचांग, 4 सितंबर 2026 परिवर्तनी एकादशी शुभ

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी के व्रत के साथ मंगलवार की पूजा अर्चना व व्रत किया जाएगा. पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, वणिज करण, अतिगण्ड योग, उत्तर का दिशाशूल है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी का दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष माना जाता है, जबकि मंगलवार को व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में श्रद्धालु आज भगवान विष्णु के साथ बजरंगबली की पूजा का शुभ फल प्राप्त कर सकेंगे. मान्यता है कि इस दिन चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु क्षीर सागर में अपनी करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं. इस शुभ दिन पर श्रीहरि के विशेषकर उनके वामन स्वरूप की पूजा करना सबसे अधिक फलदायी माना गया है. आज सुबह 6:19 बजे सूर्योदय और शाम 6:19 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 3:43 चंद्रोदय और रात 2:56 बजे चंद्रास्त होगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से दोपहर 12:43 बजे तक रहेगा और अमृतकाल रात 10:00 से रात 11:44 बजे तक रहेगा.
ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है. मंगलवार को सुबह स्नान करके स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र पहनें और पूजा स्थान की सफाई करें. हनुमानजी के सामने दीपक जलाएं और उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल, गुड़ और चना अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें. श्रद्धा के साथ ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें. पूजा के अंत में हनुमानजी की आरती करें और प्रसाद बांटें. मान्यता है कि मंगलवार को हनुमानजी की उपासना से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है. साथ ही इस दिन एकादशी की भी पूजा की जाएगी. ऐसे में आप एकादशी पूजा का संकल्प लें फिर पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर उन्हें पीले फूल, तुलसी दल, फल और पंचामृत अर्पित करें. घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें और विष्णु सहस्रनाम या विष्णु स्तुति का पाठ करें. एकादशी की पूजा के बाद अगले दिन द्वादशी तिथि में पारण करके व्रत पूर्ण किया जाता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 सितंबर 2026आज की तिथि- एकादशी – 09:43 पी एम तक, द्वादशी तिथिआज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 07:06 ए एम तक, श्रवण नक्षत्रआज का करण- वणिज – 08:55 ए एम तक, विष्टि – 09:43 पी एम तकआज का योग- अतिगण्ड – 04:29 पी एम तक, सुकर्मा योगआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- मंगलवारचंद्र राशि- मकर राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 06:10 ए एमसूर्यास्त- 06:19 पी एमचन्द्रोदय- 03:53 पी एमचन्द्रास्त- 02:39 ए एम, 23 सितंबर
आज के शुभ योग और मुहूर्त 22 सितंबर 2026ब्रह्म मुहूर्त: 04:35 ए एम से 05:23 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:39 पी एमविजय मुहूर्त: 02:16 पी एम से 03:04 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 06:19 पी एम से 06:42 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:51 पी एम से 12:38 ए एम, 23 सितंबरअमृत काल: 09:52 पी एम से 11:36 पी एमरवि योग: 06:10 ए एम से 07:06 ए एम
शिववास: क्रीड़ा में – 09:43 पी एम तक, कैलाश पर
आज के अशुभ मुहूर्त 22 सितंबर 2026राहुकाल: 03:17 पी एम से 04:48 पी एमयमगण्ड: 09:12 ए एम से 10:43 ए एमगुलिक काल: 12:14 पी एम से 01:45 पी एमदुर्मुहूर्त: 08:36 ए एम से 09:24 ए एमवर्ज्य: 11:27 ए एम से 01:11 पी एमभद्राकाल: 08:55 ए एम से 09:43 पी एमदिशाशूल: उत्तर



