Rajasthan

कोटा में देखने का अनोखा अनुभव: ‘सेवन वंडर्स पार्क’ में सिर्फ 10 रुपये में करिए दुनिया के सात अजूबों की सैर

Last Updated:November 06, 2025, 17:04 IST

राजस्थान के कोटा में किशोर सागर झील के किनारे स्थित ‘सेवन वंडर्स पार्क’ में आप सिर्फ़ 10 रुपये में दुनिया के सातों अजूबों के लघु रूप देख सकते हैं. ताजमहल, एफिल टॉवर, पीसा की झुकी मीनार, स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी, ग्रेट पिरामिड ऑफ गीज़ा, कोलोसियम और क्राइस्ट द रिडीमर — सभी एक ही जगह मौजूद हैं. यह पार्क न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि फिल्ममेकर और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है. शाम के समय रोशनी में जगमगाते अजूबों का नज़ारा किसी सपने से कम नहीं लगता.

ख़बरें फटाफट

कोटा. अगर आप दुनिया के सात अजूबे देखने का सपना देखते हैं लेकिन विदेश यात्रा का खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ता है, तो अब चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं. राजस्थान के कोटा शहर में स्थित ‘सेवन वंडर्स पार्क’ में आप एक ही जगह पर दुनिया के सातों अजूबों को देख सकते हैं वह भी सिर्फ़ 10 रुपये में. किशोर सागर झील के किनारे बना यह खूबसूरत पार्क कोटा का एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है.

पार्क में कदम रखते ही ऐसा लगता है जैसे दुनिया के सातों अजूबे एक साथ यहीं सजीव हो गए हों. यहां ताजमहल, एफिल टॉवर, पीसा की झुकी हुई मीनार, स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी, ग्रेट पिरामिड ऑफ गीज़ा, कोलोसियम और क्राइस्ट द रिडीमर के मॉडल देखने को मिलते हैं. सेवन वंडर्स पार्क लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया, और इसे पूरा करने में 150 से अधिक मजदूरों ने दिन-रात मेहनत की. आज यह पार्क न केवल कोटा बल्कि पूरे राजस्थान का लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है.

पार्क का वातावरण बेहद मनमोहक है, लोग यहां परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आते हैं, आप चाहें तो घर का बना खाना और एक चटाई लेकर झील के किनारे सुकून के पल बिता सकते हैं. शाम के समय जब सातों अजूबे रोशनी से जगमगाते हैं, तो नज़ारा किसी सपने से कम नहीं लगता. यहां कैमरे ले जाने की अनुमति है ताकि पर्यटक अपने खूबसूरत पलों को कैद कर सकें. साथ ही, पार्क में खाने-पीने के स्टॉल, लॉकर और शौचालय जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.

फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्ममेकर्स का पसंदीदा स्थलसेवन वंडर्स पार्क की खूबसूरती केवल पर्यटकों को ही नहीं, बल्कि फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर्स को भी आकर्षित कर चुकी है. यहां अब तक कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ की शूटिंग हो चुकी है. प्रोड्यूसर्स यहां की झील, हरियाली और दुनिया के सात अजूबों के लघु रूपों को अपनी फिल्मों में शामिल कर चुके हैं, जिससे यह पार्क अब फिल्ममेकिंग का नया हॉटस्पॉट बन गया है.

बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्म की शूटिंग भी कोटा मेंकोटा न केवल अपने एजुकेशन हब और सेवन वंडर्स पार्क के लिए जाना जाता है, बल्कि बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग भी यहीं हुई थी. इस फिल्म की कई खूबसूरत झलकियां कोटा शहर और इसके पर्यटन स्थलों में कैद हैं. इसके अलावा, कई यूट्यूबर और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स भी यहां आकर अपने रील्स और वीडियोज़ शूट करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन रील्स ने सेवन वंडर्स पार्क को ऑल इंडिया फेमस बना दिया है.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

First Published :

November 06, 2025, 17:04 IST

homerajasthan

कोटा के सेवन वंडर्स पार्क में 10 रुपये में देखें दुनिया के सात अजूबे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj