Sikar Reengus Accident | NH 52 Bus Truck Collision

Last Updated:October 23, 2026, 11:01 IST
Sikar Reengus NH 52 bus truck accident: सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में एनएच-52 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां पुणे से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस आगे खड़े खराब ट्रक से जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 15 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से चार गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है.
ख़बरें फटाफट
Sikar Reengus Accident: खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 15 से ज्यादा घायल
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना इलाके से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहाँ नेशनल हाईवे-52 (NH-52) पर श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार बस आगे खड़े ट्रक से जा टकराई. इस भयानक सड़क हादसे में बस में सवार 15 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रींगस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो मय पुलिस जाब्ते के तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे शहर से कुल 37 श्रद्धालु एक निजी बस में सवार होकर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे. जब उनकी बस एनएच-52 पर नदी पुलिया के पास पहुँची, तो वहां सड़क किनारे एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था, जिसे चालक जैक लगाकर बदल रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बस के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सीधे खड़े हुए ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु बुरी तरह जख्मी हो गए.
अस्पताल में भर्ती और घायलों की स्थितिहादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुँचाया. अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 4 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को तुरंत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है. अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है.
राजमार्ग पर यातायात हुआ प्रभावितइस भीषण दुर्घटना के कारण एनएच-52 पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. मौके पर मौजूद रींगस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क के बीच से हटवाया और सुचारू रूप से यातायात बहाल करवाया. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Sikar,Sikar,Rajasthan
First Published :
October 23, 2026, 11:00 IST



