‘बहुतों की वर्दी उतरवाई है, तुम्हारी भी उतरवा दूंगा’ युवकों ने पुलिस को दी बंदर बना देने की धमकी। Pushkar Mela

Last Updated:November 06, 2025, 11:47 IST
Pushkar Viral Video : पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले में चार युवकों ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ बदजुबानी कर उनकी वर्दी उतरवाने और बंदर बना देने की धमकी दी. इन युवकों ने अपनी गाड़ी मेले के मुख्य मार्ग के बीच में खड़ी कर दी थी. पुलिसकर्मी ने उनको टोका तो बदतमीजी पर उतर आए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
अशोक सिंह भाटी.
अजमेर. राजस्थान में दबंगई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. खुद को वीआईपी साबित करने की होड़ में पुलिस, प्रशासन तथा नेताओं के नामों की धमकियां देने का दौर बदस्तूर जारी है. इसके सबसे ज्यादा शिकार यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी हो रहे हैं. इसकी बानगी हाल ही में अजमेर जिले में स्थित तीर्थ नगरी पुष्कर में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय मेले में देखने को मिली. यहां चार युवकों ने मुख्य मार्ग पर अपनी गाड़ी खड़ी कर वहां ट्रैफिक जाम कर दिया. इस पर वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उनको टोका वे बिफर गए और पुलिसकर्मी को उसकी वर्दी उतरवाने की धमकियां देने लगे. एक युवक ने तो पुलिस को बंदर बनाने की धमकी तक दे डाली. इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार यह मामला दो दिन पहले का है. अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही थी. बीते मंगलवार भारी भीड़ के बीच चार युवक अपनी गाड़ी मुख्य मार्ग के बीच में ही रोककर खड़े हो गए. इस पर यातायात पुलिस के जवान ने उनको टोका और गाड़ी हटाने को कहा. बस फिर क्या था युवक भड़क उठे. उनमें एक युवक उछल कर आया और खुद को आईजी का रिश्तेदार बताने लगा. बाद में वह यातायातकर्मी से उलझ गया और उसे धमकियां देने लग गया. फिर उसके साथी भी वहां आ गए.
‘बंदर बना दूंगा’इन युवकों ने मेले में पत्रकार कॉलोनी के सामने लगाए गए नो एंट्री और ट्रैफिक डायवर्जन क्षेत्र हंगामा मचा दिया. हालात देखकर वहां कुछ और पुलिसकर्मी आ गए. पुलिसकर्मियों ने युवकों से गाड़ी हटाने और नियमों का पालन करने को कहा. इस पर उनमें से एक युवक धमकी देते हुए बोला ‘बहुतों की वर्दी उतरवाई है, तुम्हारी भी उतरवा दूंगा. बंदर बना दूंगा’. इस हंगामे के चलते पुष्कर मेले के इस व्यस्तम मार्ग पर करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा.
ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिएइससे आमजन और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान घटना का वीडियो बना रहे लोगों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के असंयमित व्यवहार से राजस्थान पुलिस के वे जवान जो मेले के दौरान लगातार 14-15 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं उनका मनोबल प्रभावित होता है. ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए.
Sandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Pushkar,Ajmer,Rajasthan
First Published :
November 06, 2025, 11:47 IST
homerajasthan
‘बहुतों की वर्दी उतरवाई है, तुम्हारी भी… ‘ पुलिस को बंदर बना देने की धमकी



