इतिहास रच दिया! जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 42 ट्रिप में 59,000 यात्रियों ने किया सफर

जोधपुर: राजस्थान और दिल्ली के बीच तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का नया अध्याय लिखते हुए जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बन गई है. महंगी किराया श्रेणी के बावजूद यह ट्रेन लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सेमी हाई स्पीड जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (26481/26482) अपनी गति, समयबद्धता और अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है. यह ट्रेन राजस्थान और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को नए स्तर पर लेकर गई है.
डीआरएम ने बताया कि इस ट्रेन की सफलता का मुख्य कारण इसका आरामदायक कोच डिजाइन, स्वदेशी तकनीक, अत्याधुनिक इंटीरियर और यात्रा समय में बड़ी बचत है। यह ट्रेन कामकाजी यात्रियों और पर्यटकों के लिए भरोसेमंद और तेज विकल्प बन चुकी है.
जोधपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि 27 सितंबर से 8 नवंबर तक केवल 42 ट्रिप में ही 59 हजार से अधिक यात्रियों ने इस ट्रेन से यात्रा की है, जिससे रेलवे को *6.21* करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है.उन्होंने बताया कि दिल्ली की ओर से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग तीन हजार अधिक रही, जो ट्रेन की बढ़ती मांग को स्पष्ट रूप से दर्शाती है.
यात्रियों और राजस्व का विवरण (27 सितंबर से 8 नवंबर 2025 तक कुल 42 ट्रिप)
जोधपुर से दिल्ली कैंट (26481)एग्जिक्यूटिव क्लास – 2562 यात्रीचेयर कार क्लास – 25,684 यात्रीराजस्व – 2.97 करोड़ रुपएएग्जिक्यूटिव क्लास – 2864 यात्रीचेयर कार क्लास – 28,217 यात्रीराजस्व- 3.24 करोड़ रुपए
समय-सारणी और ठहराववंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित होती है.जोधपुर से प्रस्थान: सुबह 5:25 बजेदिल्ली कैंट आगमन: दोपहर 1:30 बजेदिल्ली कैंट से प्रस्थान: दोपहर 3:10 बजेजोधपुर आगमन: रात 11:20 बजे
इन स्टेशन पर होता है ठहराव यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुड़गांव जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरती है और लगभग 604-620 किलोमीटर की दूरी केवल 8 घंटे 5 मिनट में तय करती है.
यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएंवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, पूर्ण वातानुकूलित कोच, स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था और उच्च गुणवत्ता वाली ऑनबोर्ड सेवा उपलब्ध कराई जाती है. यह ट्रेन पूरी तरह भारतीय इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने राजस्थान से दिल्ली के बीच रेल सफर को आधुनिकता, आराम और गति से जोड़ दिया है.



