Winter Health Tips | Immunity Booster Foods | Winter Diet Plan India | Cold and Cough Prevention | Healthy Eating Habits Winter | Seasonal Immunity Tips

Last Updated:November 11, 2025, 15:10 IST
Health Tips: सर्दियों में बार-बार सर्दी-जुकाम या खांसी से परेशान हैं? तो अपनी थाली में थोड़ा बदलाव करें. मौसम के अनुकूल देसी घी, हरी सब्जियां, अदरक, लहसुन और मौसमी फल शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. सही आहार से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ठंड में बीमार होने की संभावना घटती है.
सर्दियों के मौसम में तापमान गिरने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है.ऐसे में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और वायरल इंफेक्शन जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं.ऐसे में सबसे अहम है सही खानपान. अगर आप अपने और बच्चों के आहार में कुछ खास चीजें शामिल कर लें तो इन मौसमी बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है.

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है. अपने भोजन में अदरक, तुलसी, हल्दी, काली मिर्च और गुड़ जैसी चीजें जरूर शामिल करें. ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि प्राकृतिक रूप से शरीर की गर्माहट बनाए रखते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं.

मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं. सर्दियों में मिलने वाले फल जैसे आंवला, संतरा, मौसमी और अमरूद विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. वहीं, हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ शरीर को जरूरी आयरन और फाइबर देते हैं.

सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है. इसलिए ठंड के मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं. साथ ही, अदरक-तुलसी की चाय, सूप या काढ़े का सेवन करें. यह गले को आराम देने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.

बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुबह के नाश्ते में पौष्टिक आहार जरूरी है.सर्दियों में दलिया, मूंग दाल चीला, बेसन का ढोकला या सूखे मेवे का सेवन शरीर को ऊर्जा और गर्मी प्रदान करता है. साथ ही, दूध में हल्दी या शहद मिलाकर पीना भी काफी फायदेमंद है.

और गुड़ सर्दियों के बेहतरीन साथी हैं.थोड़ी मात्रा में घी का सेवन शरीर को अंदर से पोषण देता है, जबकि गुड़ पाचन शक्ति को दुरुस्त रखता है और खून को साफ करता है. गुड़-चना, लड्डू या तिल-पीनट की चिक्की सर्दियों में स्वास्थ्यवर्धक स्नैक माने जाते हैं.

विटामिन डी के लिए धूप लेना भी जरूरी है, लेकिन आहार में अंडे, दूध, मशरूम और बादाम जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें. ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और ठंड से बचाते हैं. अगर सर्दियों में सही खानपान अपनाया जाए तो सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से आसानी से बचा जा सकता है. घर के पारंपरिक और मौसमी भोजन से न सिर्फ शरीर को गर्मी मिलेगी बल्कि पूरे परिवार की इम्यूनिटी भी मजबूत बनी रहेगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 11, 2025, 15:10 IST
homelifestyle
ठंड में जुकाम से परेशान हैं? बस खा लें ये चीजें, डॉक्टर के चक्कर लगाना हो बंद!



