Rajasthan

Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ी कड़ाके की सर्दी! कई जिलों में शीतलहर और घना कोहरा, तापमान में भी भारी गिरावट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और सर्दी अपने चरम की ओर बढ़ रही है. नवंबर माह की ठंड ने इस बार पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर अब राजस्थान में दिखने लगा है. पहाड़ियों से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं ने सुबह और शाम की ठिठुरन को काफी बढ़ा दिया है. कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है, जिससे लोगों को ठंड का अधिक अहसास हो रहा है. वहीं, कोहरे का प्रभाव भी कई इलाकों में दिखाई देने लगा है, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा, हालांकि तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अगले कुछ दिनों में कई किलोमीटर तक कोहरे की परत छाई रहने की संभावना जताई गई है, जिससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा. वहीं, ठंड और कोहरे को गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 21 से 54 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अजमेर में 27.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 27,0 डिग्री, अलवर में 27.4 डिग्री, जयपुर में 28.4 डिग्री, पिलानी में 29.7 डिग्री, सीकर में 27.5 डिग्री, कोटा में 27,8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29,0 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 30.9 डिग्री, जोधपुर में 29.8 डिग्री, बीकानेर में 31.3 डिग्री, चूरू में 29.7 डिग्री और श्री गंगानगर में 30.5 डिग्री, नागौर में 29.9 डिग्री, जालौर में 29.2 डिग्री, सिरोही में 26.7 डिग्री, करौली में 26.7 डिग्री, दौसा में 29.4 डिग्री और झुंझुनूं में 28.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अजमेर में 10.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.4 डिग्री, अलवर में 8.4 डिग्री, जयपुर में 12.4 डिग्री, पिलानी में 8.5 डिग्री, सीकर में 5.4 डिग्री, कोटा में 13.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.5 डिग्री, बाड़मेर में 15.4 डिग्री, जैसलमेर में 12.6 डिग्री, जोधपुर में 10.2 डिग्री, बीकानेर में 13.6 डिग्री, चूरू में 7.9 डिग्री और श्री गंगानगर में 10.7 डिग्री, नागौर में 6.1 डिग्री, जालौर में 8.9 डिग्री, सिरोही में 8.2 डिग्री, करोली में 8.2 डिग्री और दौसा में 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

अगले एक सप्ताह तक मौसम बना रहेगा शुष्क

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, प्रदेश में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है, जिससे उत्तरी व पूर्वी हवाओं का दबाव बढ़ने के साथ सर्दी में तेजी आ रही है. शीतलहर के असर से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हिमालय व उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं शरीर से गर्मी को तेजी से बाहर निकाल देती है, जबकि नमी कम होने से ठंड का अहसास और बढ़ जाता है. राजस्थान का बड़ा हिस्सा शुष्क व रेगिस्तानी होने के कारण जमीन जल्दी ठंडी हो जाती है और रात के तापमान में अचानक गिरावट आती है. दिन का तापमान सामान्य रहता है, लेकिन न्यूनतम पारा काफी नीचे चला जाता है, जिससे तापमान में बड़ा अंतर महसूस होता है और ठंड अधिक लगती है. फिलहाल शेखावाटी समेत नागौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj