India vs South Africa LIVE Updates: आज कोलकाता में भारत की जीत पक्की! साउथ अफ्रीका की हालत पतली

Last Updated:November 16, 2025, 09:37 IST
India vs South Africa LIVE Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे टेस्ट का आज तीसरा दिन है. पहली पारी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 159 रन पर आउट करने के बाद 30 रन की ब…और पढ़ें
भारत -साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन का लाइव स्कोर अपडेट्स.
India vs South Africa LIVE Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आज तीसरा दिन है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 63 रनों की बढ़त के साथ खेल रही है. कप्तान तेंबा बावुमा 29 जबकि कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर खेल रहे थे. साउथ अफ्रीका तीसरे दिन अपनी पारी 93/7 से फिर से शुरू करेगा. भारत ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका के 159 रन के जवाब में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की थी.
प्लेइंग इलेवनभारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज।
November 16, 202509:36 IST
Ind vs SA LIVE Updates: शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर
बीसीसीआई ने शुभमन गिल पर अपडेट देते हुए बताया, “कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी. दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. वह फिलहाल अस्पताल में निगरानी में हैं. वह इस टेस्ट मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी.”
November 16, 202509:35 IST
Ind vs SA LIVE Updates: तीसरे दिन का खेल शुरू
कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. शुभमन गिल चोट की वजह से मैच में नहीं खेल रहे उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवुमा एक छोर पर डटकर भारतीय गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं. तीसरे दिन के खेल में ही मैच का फैसला आने की पूरी उम्मीद है. मैच बचाना साउथ अफ्रीका के लिए नामुमकिन जैसा है.
November 16, 202509:26 IST
Ind vs SA LIVE Updates: तीसरे दिन ही खत्म हो सकता है मैच
नमस्कार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. भारत ने पहली पारी में जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट की बदौलत साउथ अफ्रीका को महज 159 रन पर ऑलआउट किया. दूसरे दिन भारत की पारी 189 रन पर सिमटी और 30 रन की बढ़त मिली. दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 93 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 16, 2025, 09:20 IST
homecricket
तीसरे दिन का खेल शुरू, शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर, बीसीसीआई ने दिया अपडेट



