Rajasthan

भाई मानकर श्याम बाबा को अर्पित की 7 फीट लंबी राखी, दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

Last Updated:August 23, 2026, 17:51 IST

Khatu Shyam Raksha Bandhan: मंदिर के मुख्य पुजारी चेतन शर्मा और किशन जोशी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पूजा-अर्चना करवाई. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि पुत्रदा एकादशी पर बाबा को सात फीट लंबी विशेष राखी अर्पित की गई. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था की गई थी.

ख़बरें फटाफट

श्याम बाबा के लिए आई अनोखी राखी, 7 फीट लंबी राखी बनी आकर्षण का केंद्रZoomश्याम बाबा को अर्पित की 7 फीट लंबी राखी

बीकानेर. भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के संकल्प का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही मंदिरों में भी राखी की अनूठी झलक दिखाई देने लगी है. श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी पर रविवार को बीकानेर के जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम को सात फीट लंबी विशेष राखी अर्पित की गई. विशाल और आकर्षक राखी से सजा बाबा का दरबार दिनभर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

मंदिर के मुख्य पुजारी चेतन शर्मा और किशन जोशी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पूजा-अर्चना करवाई. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि पुत्रदा एकादशी पर बाबा को सात फीट लंबी विशेष राखी अर्पित की गई. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था की गई थी.

परिवार का सदस्य मानकर राखी अर्पित करते पुत्रदा एकादशी के विशेष अवसर पर दीपशिखा विजयवर्गीय ने श्याम बाबा को यह सात फीट लंबी राखी अर्पित की. विभिन्न रंगों और आकर्षक सजावटी सामग्री से तैयार की गई राखी को विशेष रूप से बाबा के लिए बनाया गया था. राखी को बाबा के दरबार में सजाए जाने के बाद इसका मनमोहक स्वरूप देखते ही बन रहा था. आमतौर पर रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और खुशहाली की कामना करती हैं. श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालु बाबा को अपना भाई और परिवार का सदस्य मानकर राखी अर्पित करते हैं. इसी धार्मिक भावना के साथ बाबा को विशाल राखी चढ़ाई गई और भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं रक्षा की प्रार्थना की.

मंदिर परिसर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंजासात फीट लंबी राखी को देखने और बाबा के विशेष स्वरूप के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया. राखी अर्पित करते समय मंदिर परिसर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा. भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. बच्चों और महिलाओं में विशाल राखी को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया. पुत्रदा एकादशी के अवसर पर मंदिर को दिल्ली से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया. फूलों की सुंदर सजावट और मनमोहक खुशबू के बीच सात फीट की राखी से सजा बाबा का दरबार बेहद आकर्षक दिखाई दिया. कई श्रद्धालुओं ने इस विशेष दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया.

दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में आवागमन बना रहा. सात फीट की आकर्षक राखी से सजा श्याम बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विशेष केंद्र बना रहा. भक्तों ने बाबा को राखी अर्पित करने की इस परंपरा को भक्ति और आत्मीयता का अनूठा उदाहरण बताया.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 17:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj