Rajasthan

Winter Health Tips: सर्दी-जुखाम के घरेलू नुस्खे | Home Remedies for Cold & Cough in Winter

Last Updated:November 16, 2025, 08:59 IST

Winter Health Tips: सर्दी-जुखाम में बार-बार दवाई लेने के बजाय गर्म पानी, भाप, अदरक-शहद और हल्दी दूध जैसे घरेलू उपाय तेजी से राहत देते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि ये नुस्खे 10 मिनट में असर दिखाना शुरू कर देते हैं, जिससे नाक बंद होना और गले की खराश तुरंत कम होती है.
हेल्थ टिप्स

सर्दी के दिनों में जुकाम होना आम समस्या है, जिसके कारण दिनभर परेशानी झेलनी पड़ती है. कई बार डॉक्टर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिलता. लेकिन, आप सर्दी के समय जुकाम लगने की इस समस्या का समाधान घर पर ही कर सकते हैं. इसमें न तो आपको कोई महंगी दवाई लानी पड़ेगी और न कोई अधिक मेहनत करने की ज़रूरत. आप बस कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रिया के अनुसार, जुकाम के समय केवल गर्म पानी पीना चाहिए. गर्म पानी गले की खराश को शांत करता है, नाक बंद होने में राहत देता है और शरीर के अंदर मौजूद संक्रमणकारी कणों को बाहर निकालने में मदद करता है.

हेल्थ टिप्स

गर्म पानी के अलावा, अदरक और शहद का मिश्रण सर्दी-जुकाम में बेहद कारगर औषधि मानी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अदरक में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण गले की सूजन और दर्द को कम करते हैं, जबकि शहद खांसी को शांत करता है और बलगम को ढीला करता है. इस नुस्खे के लिए एक चम्मच अदरक का रस शहद में मिलाकर दिन में दो बार लेने से काफी राहत मिलती है. यह मिश्रण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर तेज़ी से जुकाम कम करने में मदद करता है और प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है.

हेल्थ टिप्स

वहीं, एक और तरीका है भाप लेना, यह एक बेहद पुराना और आज भी प्रभावी माना जाने वाला घरेलू उपाय है. गर्म पानी की भाप नाक के बंद मार्गों को खोलती है, सिर के भारीपन को कम करती है और साइनस की समस्या में राहत देती है. यदि भाप में अजवाइन या नीलगिरी के तेल की कुछ बूँदें डाल दी जाएँ, तो इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है. दिन में दो बार भाप लेने से साँस लेने में आसानी होती है और जुकाम जल्दी ठीक होने लगता है, जिससे दिनभर की परेशानी कम हो जाती है.

हेल्थ टिप्स

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रिया ने बताया कि, हल्दी वाला दूध भी सर्दी-जुकाम में प्राकृतिक औषधि के रूप में काम करता है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व शरीर में वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने की क्षमता बढ़ाता है. इस उपाय के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से शरीर गर्म रहता है, गले की खराश कम होती है और नींद भी आरामदायक आती है. यह उपाय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सर्दी-जुकाम से जल्दी राहत दिलाता है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है.

हेल्थ टिप्स

तुलसी, काली मिर्च और अदरक से बना काढ़ा सर्दी-जुकाम में बेहद लाभकारी माना जाता है. तुलसी के औषधीय गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं, काली मिर्च बलगम को पतला करती है और अदरक गले की सूजन कम करता है. इन सबको पानी में उबालकर तैयार किया गया काढ़ा दिन में दो बार पीने से नाक बहना, खाँसी और जुकाम की समस्या जल्दी कम हो जाती है. यह मिश्रण शरीर को अंदर से गर्म रखता है और इम्युनिटी भी बढ़ाता है, जो इसे सर्दियों में एक उत्तम पेय बनाता है.

हेल्थ टिप्स

इन सभी नुस्खों के अलावा, अजवाइन और गुड़ का मिश्रण सर्दी-जुकाम में बहुत उपयोगी माना जाता है. अजवाइन शरीर को अंदर से गर्म रखती है, पाचन को बेहतर बनाती है और बलगम निकालने में मदद करती है. इसे हल्का भूनकर गुड़ के साथ लेने से इसका स्वाद भी अच्छा होता है और प्रभाव भी तेज़ मिलता है. यह मिश्रण ठंड के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है और खाँसी-जुकाम की समस्या को प्राकृतिक तरीके से कम करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 16, 2025, 08:59 IST

homelifestyle

10 मिनट में जुखाम गायब! क्या वाकई इतना असरदार है ये घरेलू नुस्खा?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj