Tech

google alert for gmail users do these 2 things right now else hacking may happen shinyhunters hackers-बड़ा खतरा! 2.5 अरब Gmail यूज़र्स से गूगल ने कही एक ही बात, अभी कर लें ये दो काम नहीं तो…

Last Updated:August 31, 2025, 13:40 IST

जीमेल पर हैकिंग का खतरा बढ़ गया है.अगर आप भी अपने जीमेल अकाउंट को सेफ रखना चाहते हैं तो Google ने साफ तौर पर कह दिया है कि इंतज़ार मत कीजिए और तुरंत अपना पासवर्ड बदलें. 2-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें और हैकर्स से बचें.2.5 अरब Gmail यूज़र्स से गूगल ने कही एक ही बात, अभी कर लें ये दो काम नहीं तो..जीमेल पर बड़ा खतरा.

गूगल ने दुनिया भर के 2.5 अरब Gmail यूज़र्स को बड़ा अलर्ट जारी किया है. कंपनी ने लोगों से कहा है कि वे अपना पासवर्ड तुरंत बदलें और 2-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) ऑन करें. ऐसा इसलिए क्योंकि हैकर्स के हमले तेजी से बढ़ रहे हैं और कई लोग पहले ही इसका शिकार हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि इन हमलों के पीछे मशहूर हैकिंग ग्रुप ShinyHunters का नाम है. ये ग्रुप 2020 से एक्टिव है और अब तक AT&T, Microsoft, Santander और Ticketmaster जैसी बड़ी कंपनियों का डेटा लीक कर चुका है.

इनका तरीका सबसे आम लेकिन खतरनाक है जैसे कि फिशिंग ईमेल भेजना. ऐसे मेल यूज़र्स को नकली लॉगइन पेज पर ले जाते हैं, जहां लोग गलती से अपने पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड डाल देते हैं.

Google ने किया अलर्टगूगल ने जून में एक ब्लॉग पोस्ट में चेतावनी दी थी कि ShinyHunters जल्द ही अपना डेटा लीक साइट (DLS) लॉन्च कर सकते हैं. इसके कुछ हफ्तों बाद, 8 अगस्त को गूगल ने प्रभावित Gmail यूज़र्स को ईमेल भेजकर तुरंत अकाउंट सिक्योर करने की सलाह दी.

2-स्टेप वेरिफिकेशन यानी 2SV आपके अकाउंट पर एक अडिशनल लॉक लगा देता है. मान लीजिए किसी हैकर को आपका पासवर्ड मिल भी गया, तो भी उसे लॉगइन करने के लिए आपके मोबाइल या किसी दूसरे भरोसेमंद डिवाइस पर भेजा गया कोड चाहिए होगा. इस वजह से आपके अकाउंट में घुसना बहुत मुश्किल हो जाता है.

UK की Action Fraud Agency ने भी यही सलाह दी है. कहा है, ‘ईमेल अकाउंट को सुरक्षित करने का सबसे आसान तरीका है 2-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना. ये हैकर्स को रोक सकता है, भले ही उनके पास आपका पासवर्ड क्यों न हो.’

कैसे ऑन करें 2SV?गूगल और दूसरे वेबसाइट्स ने भी यूज़र्स को याद दिलाया है कि 2SV ऑन करना बहुत आसान है. बस अपने अकाउंट की सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाकर इसे एक्टिवेट करना होता है. इसे कई बार 2FA या MFA भी कहा जाता है. ये फीचर न सिर्फ ईमेल बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया और शॉपिंग अकाउंट्स में भी उपलब्ध है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 31, 2025, 13:40 IST

hometech

2.5 अरब Gmail यूज़र्स से गूगल ने कही एक ही बात, अभी कर लें ये दो काम नहीं तो..

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj