Tech

गाड़ी में बैठ कर आती है उल्टी तो फोन की इस सेटिंग को करना होगा ऑन, नहीं होगी थोड़ी भी परेशानी!

Last Updated:September 07, 2024, 13:30 IST

अगर आपको भी चलती गाड़ी में अपने फोन को देखने से उल्टी या चक्कर आता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि फोन की मदद से ये परेशानी ठीक हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे…गाड़ी में बैठ कर आती है उल्टी तो फोन की इस सेटिंग को करना होगा ऑनगाड़ी में बैठकर अब नहीं आएगा चक्कर! Photo: kinestop/Play Store

रोड ट्रिप करना कई लोगों का शौक होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो गाड़ी में लंबा ट्रैवल नहीं कर पाते हैं. कार या बस में बैठने से कुछ लोगों को उल्टी, चक्कर की परेशानी होती है, जिसे मोशन सिकनेस कहते हैं. लेकिन अब इसका सॉलूशन में आपके फोन पर ही आ गया है.  आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एंड्रॉयड और आईओएस वाले मोशन सिकनेस से राहत पा सकते हैं.

सबसे पहले एंड्रॉयड की बात करें तो वैसे तो प्ले स्टोर पर कई ऐसी ऐप्स हैं जिसे उल्टी चक्कर को रोका जा सकता है. लेकिन KineStop नाम की ऐप काफी कारगर साबित हो सकती है. इस ऐप की मदद से यूज़र्स कार सिकनेस को भगा सकते हैं.

ये ऐप गाड़ी की स्पीड की दिशा के आधार पर स्क्रीन पर हिलती हुई डॉट दिखाता है. मोशन सिकनेस को कम करने में मदद के लिए डॉट कार की स्पीड की विपरीत दिशा में चलते हैं.

1-Kinestop को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

2-इसके बाद ऐप पर टैप करके Allow display over other apps टॉगल को ऑन कर दें.

3-इसके बाद ऐप में फिर से जाकर नीचे दिए गए Play Button पर टैप कर दें.

4-इस ऐप की थीम आप अपने हिसाब से चेंज कर सकते हैं.

5- गाड़ी में होने पर काइनस्टॉप को ऑटोमैटिक शुरू करने के लिए, आप ऊपर दाईं ओर कॉगव्हील आइकन पर टैप कर सकते हैं और वाहन बॉक्स में ऑटो-स्टार्ट को ऑन कर सकते हैं.

iPhone, iPad में भी सेटिंगआईफोन में मोशन सिकनेस के लिए एक अलग से सेटिंग मिलेगी जिसे ऑन करके इस दिक्कत से बचा जा सकता है. ऐपल ने अपने iOS 18 अपडेट में ‘Vehicle Motion Cues’ को देने का ऐलान किया था, जिसे जल्द ही रोलआउट किया जाएगा.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2024, 13:27 IST

hometech

गाड़ी में बैठ कर आती है उल्टी तो फोन की इस सेटिंग को करना होगा ऑन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj