घर पर बनाएं इस नीले फूलों की हर्बल टी, वजन होगा कम… सेहत होगा बम-बम, कई रोगों से मिलेगी मुक्ति

X

title=घर पर बनाएं ब्लू टी: आसान तरीका और अद्भुत फायदे जो आप नहीं जानते!” />
घर पर बनाएं इस नीले फूलों की हर्बल टी, वजन होगा कम… सेहत होगा बम-बम
Aparajita Flower Tea: अपराजिता या ब्लू टी, जिसे Butterfly Pea Flower Tea भी कहते हैं, सेहत और स्वाद दोनों के लिए बेहतरीन मानी जाती है. गाजीपुर की महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने अपराजिता फूल से यह खास चाय तैयार की है. विशेषज्ञ डॉ. शिखा सिंह के अनुसार ब्लू टी शरीर के विषैले तत्व निकालने, इम्यूनिटी बढ़ाने, तनाव कम करने और पाचन सुधारने में मदद करती है. नीले रंग वाला यह फूल भारत के कई राज्यों में आसानी से उगता है और चाय को आकर्षक रंग प्रदान करता है. इसे बनाना सरल है. 4–5 सूखे फूल गर्म पानी में 5 मिनट डुबोकर रखें, फिर स्वाद के लिए शहद या नींबू मिलाएं. नींबू डालने पर चाय का रंग नीला से बैंगनी हो जाता है. यह कैफीन-फ्री चाय सुबह या शाम कभी भी पी जा सकती है और हर उम्र के लिए सुरक्षित है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
घर पर बनाएं इस नीले फूलों की हर्बल टी, वजन होगा कम… सेहत होगा बम-बम



