Tech

बरसात में कूलर चलाते हों या नहीं, इस एक चीज को देखना है बहुत जरूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Last Updated:August 19, 2024, 11:27 IST

अगर आपके घर पर कूलर है तो बरसात के मौसम में एक चीज का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है. कुछ लोग लापरवाही के कारण एक छोटी सी गलती कर जाते हैं जिसकी वजह से बड़ी परेशानी हो जाती है.कूलर चला रहे हों या नहीं, लेकिन इस एक चीज को अभी कर लें चेक, नहीं तोकूलर में पानी जमा नहीं होना चाहिए.

बरसात के मौसम में कुछ लोग कूलर नहीं चलाते हैं. हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो बिना पानी ऑन किए कूलर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जिन लोगों के पास कूलर है उन्हें एक चीज़ पर ध्यान जरूर देना चाहिए. लू वाली गर्मी में तो सभी के घरों में धड़ल्ले से कूलर का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें अगर ठंडा पानी डालकर चलाया जाता है तो कमरा तेजी से ठंडा होता है. लेकिन बरसात में ऐसा नहीं होता है. बारिश के मौसम में नमी की मात्रा बहुत बढ़ जाती है, जिसकी वजह से कूलर के पानी से चिपचिपाहट बढ़ने लगती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि मानसून के समय कूलर को बिना पानी के चलाया जाए.

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कूलर को बिना पानी चलाए इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसकी टंकी में पानी को ऐसे ही छोड़ देते हैं.

ऐसा ही होता उन लोगों के साथ जो गर्मी के बाद कूलर चलाना ही बंद कर देते हैं. लेकिन उसकी टंकी में मौजूद पानी को वैसा ही छोड़ देते हैं. लेकिन ऐसा करना बिलकुल गलत है.

बरसात के समय कहीं भी पानी जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे डेंगू समेत कई बिमारियां होने का खतरा रहता है. ठहरे हुए पानी में मच्छर बहुत तेजी से पैदा हो जाते हैं जो घर के सदस्यों को बीमार कर सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि बरसात के मौसम में कूलर की टंकी को एकदम खाली रखें.

चाहे आप कूलर का इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं लेकिन एक बार ये चेक करना सही है कि कहीं आपके कूलर की टंकी में पानी जमा तो नहीं रह गया है, जिसकी वजह से उसमें डेंगू वाले मच्छर पैदा हो गए हों. अगर आपने भी भूलकर टंकी में पानी छोड़ दिया है तो उसे समय निकालकर तुरंत खाली कर दें, ताकि किसी तरह की कोई बीमारी न होने पाए.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 19, 2024, 11:27 IST

hometech

कूलर चला रहे हों या नहीं, लेकिन इस एक चीज को अभी कर लें चेक, नहीं तो

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj