बीकानेर के कलाकार का कमाल आर्टवर्क! बल्ब पर की है अद्भुत कलाकारी, देखकर हैरान हो जाएंगे आप

Last Updated:November 23, 2025, 07:38 IST
यूनिक आर्ट वर्क: बीकानेर के कलाकार महेश सोनी ने एक आम एलईडी बल्ब को सोने-कुंदन और मीनाकारी से सजाकर अनोखा आर्टपीस बनाया है. इसे बनाने में डेढ़ महीने का समय लगा. बल्ब जलने पर मीनाकारी डिजाइन रोशनी के साथ चमकती है. यह कला धैर्य, जुनून और असंभव को संभव बनाने का प्रतीक है. इस बल्ब को तैयार करने के लिए रोजाना दो से तीन घंटे मेहनत करते थें. महेश ने बतया कि यह बल्ब बिक्री के लिए नहीं है.
बीकानेर. बाजार में आपने हजारों बल्ब देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसा बल्ब देखा जो सोने-कुंदन और मीनाकारी से जड़ा हो? बीकानेर के प्रसिद्ध कलाकार महेश सोनी ने एक आम एलईडी बल्ब को कला का बेजोड़ नमूना बना दिया है. यह बल्ब न केवल दिखने में अनोखा है, बल्कि कीमत के मामले में भी आम बल्बों से कहीं महंगा है. महेश सोनी बताते हैं कि करीब 20 साल पहले एक मैगजीन में उन्होंने मीनाकारी से जुड़ा आर्टिकल पढ़ा था.
उसमें बल्ब पर मीनाकारी का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन उनके दिमाग में विचार आया कि अगर कांच पर मीनाकारी हो सकती है तो बल्ब पर क्यों नहीं? बस फिर क्या था, उन्होंने ठान लिया और इस असंभव लगने वाले काम को हकीकत में बदल दिया. इस खास बल्ब पर सोने का पानी चढ़ाया गया है, फिर उस पर बारीक मीनाकारी और कुंदन का काम किया गया है. जब बल्ब जलता है तो चारों तरफ मीनाकारी की डिजाइन रोशनी के साथ चमकती है, जो देखते ही बनती है.
बल्ब को तैयार करने में लगा डेढ़ महीने का वक्त
एक बल्ब तैयार करने में डेढ़ महीने तक का समय लगा. रोजाना 2-3 घंटे खाली समय निकालकर महेश जी ने धीरे-धीरे यह कारीगरी पूरी की. काम बेहद जोखिम भरा था. कांच का बल्ब बहुत नाजुक होता है, जरा सी चूक से टूट जाता है. इस दौरान 2-3 बल्ब तो टूट भी गए, लेकिन हार नहीं मानी. बहुत धैर्य और सावधानी से आखिरकार यह अनोखा बल्ब तैयार हुआ. मीनाकारी इतनी बारीक है कि यह समझना भी मुश्किल है कि काम कहां से शुरू हुआ और कहां खत्म हुआ. हालांकि महेश पिछले 20 वर्षो से मीनाकारी और कुंदन का काम करते आ रहे हैं, लेकिन बल्ब पर पहली बार ही मीनाकारी है.
असंभव लगने वाले काम को करने में आता है मजा
महेश सोनी कहते हैं कि मेरा मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं है. मैं यह दिखाना चाहता हूं कि अगर इरादा पक्का हो तो कुछ भी असंभव नहीं. लोगों को जो काम नामुमकिन लगता है, उसी में मुझे मजा आता है. इस बल्ब को बनाकर जो मानसिक सुकून मिला, वो किसी कीमत से नहीं खरीदा जा सकता. फिलहाल यह बल्ब बिक्री के लिए नहीं है, बल्कि यह महेश सोनी की कला, धैर्य और जुनून का जीता-जागता प्रमाण है. बीकानेर की मीनाकारी कला को एक नया आयाम देने वाला यह गोल्डन कुंदन बल्ब सचमुच देखने लायक है.deep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
Location :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
November 23, 2025, 07:38 IST
homerajasthan
बीकानेर के कलाकार का कमाल आर्टवर्क! एलईडी बल्ब पर मीनाकारी देख हो जाएंगे हैरान



