Rajasthan

आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड्स 2025 में उदयपुर को राष्ट्रीय सम्मान, दुनिया के शीर्ष वेडिंग डेस्टिनेशनों में फिर दर्ज की दमदार मौजूदगी

Last Updated:November 24, 2025, 13:11 IST

Outlook Traveller Awards 2025 : उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान पहली पसंद है. देश के लगभग 70% हेरिटेज प्रॉपर्टीज यहां स्थित हैं.किले, महल और हवेलियां सिर्फ स्थापत्य नहीं, बल्कि राजस्थान के इतिहास और संस्कृति की जीवंत आत्मा हैं.news 18

झीलों की नगरी उदयपुर ने एक बार फिर वेडिंग टूरिज़्म में अपनी साख साबित कर दी है. आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड्स 2025 में उदयपुर को ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ का प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किया गया. यह घोषणा शनिवार को नई दिल्ली स्थित हयात रीजनसी में आयोजित भव्य समारोह के दौरान की गई. इस मौके पर पर्यटन और ट्रैवल सेक्टर से जुड़ी देशभर की नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं. यह अवॉर्ड मिलना राजस्थान के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है क्योंकि इससे प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय वेडिंग हब के रूप में पहचान और अधिक मजबूत हुई है.

news 18

कार्यक्रम के दौरान ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ अवॉर्ड सिक्किम के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री टी.टी. भूटिया ने राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (उदयपुर) सुमिता सारोच को सौंपा. समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का विशेष संदेश भी प्रसारित किया गया. उदयपुर को यह खिताब मिलना कई श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा के बाद संभव हुआ, जिसमें देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों के बीच कड़ा मुकाबला दर्ज किया गया.

news 18

राजस्थान वर्षों से डेस्टिनेशन वेडिंग की पहली पसंद रहा है. महलों, हवेलियों, झीलों और मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत की अनूठी पहचान की वजह से उदयपुर देश-विदेश के कपल्स के लिए स्वप्निल शादी का केंद्र बन चुका है. बीते एक दशक में उदयपुर ने न केवल एशियाई स्तर पर बल्कि वैश्विक प्लेटफॉर्म पर भी टॉप वेडिंग लोकेशंस में अपनी जगह बनाए रखी है.

Add as Preferred Source on Google

news 18

उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान पहली पसंद है. देश के लगभग 70% हेरिटेज प्रॉपर्टीज यहां स्थित हैं. किले, महल और हवेलियां सिर्फ स्थापत्य नहीं, बल्कि राजस्थान के इतिहास और संस्कृति की जीवंत आत्मा हैं.” उन्होंने बताया कि प्रदेश के 120 से अधिक हेरिटेज वेन्यू नियमित रूप से डेस्टिनेशन वेडिंग की मेजबानी करते हैं, जिससे यहां होने वाले विवाह समारोह यादगार अनुभव में बदल जाते हैं.

news 18

इस सम्मान की प्रक्रिया में विशेषज्ञ जूरी ने विशेष भूमिका निभाई. पर्यटन और हेरिटेज स्टडीज के विशेषज्ञों की जूरी—ज्योति मायल, अनुभव सप्रा, कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल, डॉ. नाविना जाफा, डॉ. लतिका नाथ और जूरी चेयर अनिंदिता घोष—ने नामांकनों की सूक्ष्म समीक्षा कर चयन किया. समीक्षा में इंफ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक विरासत, सर्विस क्वालिटी, ग्लोबल इम्पैक्ट और विज़िटर्स एक्सपीरियंस प्रमुख मापदंड रहे.

news 18

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पर्यटन-उद्योग संवाद और अवॉर्ड वितरण के साथ माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा. ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी और एविएशन सेक्टर से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने राजस्थान के बढ़ते पर्यटन प्रभाव को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे देश के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि करार दिया.

news 18

उदयपुर की शाही शादियों का क्रेज लगातार बना हुआ है और वर्तमान में भी कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी एवं बिजनेस फैमिलीज़ उदयपुर को अपनी शादी के लिए चुन रही हैं. इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी 21 से 23 नवंबर तक होने वाली एक रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए उदयपुर में हैं. ऐसे आयोजन उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय पहचान को निरंतर मजबूती दे रहे हैं और पर्यटन क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं.

First Published :

November 24, 2025, 13:11 IST

homerajasthan

उदयपुर को मिला ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ अवॉर्ड, फिर चमका राजस्थान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj