Apple iphone 16 price slash on amzon diwali sale best time to buy iphone deal and discount- iPhone 16 पर तगड़ी छूट दे रहा है अमेज़न, 12,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, धड़ाधड़ हो रही है बिक्री

Last Updated:October 06, 2025, 08:50 IST
अगर आप iPhone लेने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका है. Amazon पर Apple iPhone 16 पर ₹17,000 से ज्यादा की छूट मिल रही है. SBI बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर से कीमत और भी कम हो जाएगी. जानें पूरी डील और फीचर्स की डिटेल्स…
iphone 16 पर भारी छूट मिल रही है.
अगर आप नया iPhone लेने का सोच रहे हैं, तो अभी का समय बिल्कुल सही है. दरअसल अमेज़न पर Apple iPhone 16 भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी कि अब ये पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. यह डील उन लोगों के लिए भी बढ़िया है जो खुद के लिए फोन अपग्रेड करना चाहते हैं या किसी को प्रीमियम गिफ्ट देना चाहते हैं. हालांकि, इस तरह के ऑफर्स लंबे समय तक नहीं रहते, इसलिए जल्दी फायदा उठाना चाहिए.
Apple iPhone 16 भारत में ₹79,900 से लॉन्च हुआ था. अब Amazon पर यह हैंडसेट ₹66,990 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹12,910 की छूट मिल रही है. इसके अलावा, SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹4,250 का अडिशन डिस्काउंट भी लिया जा सकता है. अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज में दें, तो कीमत और भी कम हो सकती है.
फीचर्स की बात करें तो iPhone 16 में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है और यह 2,000 निट की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. डिस्प्ले HDR कंटेंट और True Tone को सपोर्ट करता है और इसका सिरेमिक शील्ड ग्लास इसे मजबूत बनाता है.
ये आईफोन A18 चिपसेट से पावर करता है और इसमें Apple Intelligence फीचर्स दिए गए हैं. iPhone 16 लगभग 22 घंटे तक प्लेबैक टाइम सपोर्ट करता है और वायरलेस चार्जिंग भी करता है. साथ ही, फोन को IP68 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित है.
कैमरे की बात करें तो iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कुल मिलाकर यह फोन प्रीमियम परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है.
इसलिए अगर आप iPhone 16 खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह Amazon डील मिस न करें. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ कीमत और भी कम हो सकती है.
Afreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
October 06, 2025, 08:50 IST
hometech
iPhone 16 पर तगड़ी छूट दे रहा है अमेज़न, 12,000 से ज्यादा का डिस्काउंट



