Rajasthan

सुल्तानपुर चुनावी हंगामे में विधायक पर FIR, अब CID-CB करेगी जांच

Last Updated:September 23, 2026, 09:52 IST

सुल्तानपुर नगर पालिका चुनाव हंगामे में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. थानाधिकारी की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने और रास्ता रोकने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण अब इसकी तफ्तीश स्थानीय पुलिस के बजाय सीआईडी सीबी करेगी. कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों के बीच गाड़ियों को रोकने पर विवाद हुआ, जो पथराव तक पहुंच गया था.सुल्तानपुर चुनावी हंगामे में विधायक पर FIR, अब CID-CB करेगी जांचZoom

कोटा. राजस्थान के कोटा के सुल्तानपुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुए हंगामे ने अब नया मोड़ ले लिया है. पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और रास्ता रोकने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. यह केस मंगलवार की रात सुल्तानपुर थानाधिकारी दौलत साहू की शिकायत पर दर्ज हुआ. विधायक से जुड़ा मामला होने के कारण इसकी जांच अब स्थानीय पुलिस के बजाय CID-CB करेगी.

दरअसल, 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद हो गया था. आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा पार्षदों की गाड़ी को रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. ऐसे में पथराव की स्थिति बन गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और हल्के बल इस्तेमाल किया.

पुलिस से भिड़े विधायक, थाने के बाहर धरना

हंगामे की सूचना मिलने पर विधायक चेतन पटेल समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान विधायक और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बनी. विवाद बढ़ने के बाद विधायक थाने के बाहर धरने पर बैठ गए.

मामला यहीं नहीं रुका. बाद में थाने में भी विधायक की मौजूदगी में हंगामा हुआ. पुलिस की शिकायत के आधार पर अब विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अब इस पूरे मामले की जांच CID-CB करेगी. इससे सुल्तानपुर के नगर पालिका चुनाव के दौरान हुए हंगामे पर सियासी और कानूनी दोनों स्तरों पर हलचल बढ़ गई है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 23, 2026, 09:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj