Prithvi Shaw SMAT 23 ball fifty: पृथ्वी शॉ का धमाका, सिर्फ 23 गेंद में ठोकी फिफ्टी, IPL ऑक्शन से पहले SMAT में धूमधड़ाका

Last Updated:November 28, 2025, 11:26 IST
PrithvI Shaw Fifty Syed Mushtaq Ali Trophy: 23 गेंदों में अर्धशतक शॉ के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उनका महाराष्ट्र के लिए बतौर कप्तान पहला मैच था.
पृथ्वी शॉ
नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया. कोलकाता में शुक्रवार (28 नवंबर) को साल्ट लेक के जेयू सेकेंड कैंपस में हैदराबाद के खिलाफ पृथ्वी ने 23 गेदों में फिफ्टी ठोकी.
26 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत की और अपनी नई टीम के लिए घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित डोमेस्टिक टी-20 टूर्नामेंट में आठ चौके और दो छक्के की मदद से तेज-तर्रार पारी खेली. उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया.
पिछले साल हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को कोई खरीदार नहीं मिला था. अब तक पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेले हैं. पृथ्वी शॉ की ही कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप भी जीता था. वह भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले पांच कप्तानों में से एक हैं.
मौजूदा टी-20 टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के पहले मैच में पृथ्वी शॉ बुधवार (26 नवंबर) को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पांच गेंदों पर केवल पांच रन ही बना पाए थे और उनकी टीम को पांच विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ ने संभाली थी.
Anshul Talmale
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 28, 2025, 11:26 IST
homecricket
पृथ्वी शॉ का धमाका, 23 गेंद में ठोकी फिफ्टी, IPL ऑक्शन से पहले किया धूम-धड़ाका



