मानव सुथार के बाद अब तनमय बलोदा की चर्चा, उंगली के इशारे पर नचाते है बॉल, बाएं हाथ के स्पिनर की बवाल गेंदबाजी

होमखेलक्रिकेट
मानव सुथार के बाद अब तनमय बलोदा की चर्चा, उंगली के इशारे पर नचाते है गेंद
Last Updated:October 07, 2026, 17:11 IST
tanmay baloda bowlinh like suthar: सुथार का ग्रिप, फ्लाइट, पिवट और फॉलो थ्रू सब इतना क्लासिक था कि फैंस तो छोड़िए तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी उनकी गेंदबाजी में खो गए. मजे की बात देखिए समय एक और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर को तैयार कर रहा था जो भविष्य का संकेत दे रहा था. हरियाणा के तनमय बलोदा जो सिर्फ 19 साल के है पर उनके पास भी वो कला है जिससे वो गेंद को अपने इशारे पर नचा सकते है.तनमय के बॉलिंग एक्शन की हो रही है मानव सुथार से तुलना
नई दिल्ली. समय का चक्र जब घूमता है तो वो समय वापस आता है जो अतीत के गर्त में कही खो जाता है. जिस देश में कभी स्पिन गेंदबाजों की खदान थी वहां कई सालों तक ऐसे स्पिनर का सूखा पड़ा हुआ था जो अपने इशारे पर गेंद को घुमा सके. खास तौर पर जब इतिहास के पन्ने पलटते है तो हमें वीनू मांकड, बापू नादकर्णी, बिशन सिंह बेदी, दलीप दोषी, मनिंदर सिंह जैसे बाएं हाथ के स्पिनर के करिश्मो का जिक्र हमें बताता है कि हमारे देश के फिरकी के फनकारों ने क्या किया है.
लंबे अर्से के बाद जब भारतीय टीम में मानव सुथार की एंट्री हुई तो लगा कि वाकई समय भारतीय क्रिकेट को उस ओर ले जा रहा है जहां बाएं हाथ के स्पिनर्स का बोलबाला दोबारा से देखने को मिलेगा. सुथार का ग्रिप, फ्लाइट, पिवट और फॉलो थ्रू सब इतना क्लासिक था कि फैंस तो छोड़िए तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी उनकी गेंदबाजी में खो गए. मजे की बात देखिए समय एक और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर को तैयार कर रहा था जो भविष्य का संकेत दे रहा था. हरियाणा के तनमय बलोदा जो सिर्फ 19 साल के है पर उनके पास भी वो कला है जिससे वो गेंद को अपने इशारे पर नचा सकते है.
बलोदा की बॉल में बला की स्पिन है
हवा में गेंद स्पिन करे और पिच से टर्न मिले तो समझ जाइए कि एक अच्छा स्पिनर मिल गया है. ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तन्मय बलोदा ने अपनी घातक स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरी तरह घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. पहली पारी उन्होंने 32 रन देकर 6 विकेट चटकाए. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने और भी खतरनाक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 41 रन देकर 8 विकेट हासिल किए. उन्होंने पूरे मैच में मात्र 73 रन देकर 14 विकेट अपने नाम किए, जो यूथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन है.
सुथार जैसा बॉलिंग एक्शन
बलोदा की बॉलिंग का विशलेषण करेंगे तो पाएंगे कि उनका रिलीज प्वाइंट मानव सुथार जैसा है और वो अपने पिवट और नॉन बॉलिंग हैंड का जबरदस्त प्रयोग करते है. लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ उनके पा एक ऐसी ऑर्म बॉल है जो बहुत तेजी के साथ बाहर की तरफ जाती है जिसकी वजह से ज्यादातर कंगारू बल्लेबाज परेशान हुए. मैच में मौजूद बीसीसीआई के पैनल के कुछ कॉमेंट्रेटर्स ने तनमय के बॉलिंग एक्शन की जमकर तारीफ की और खास तौर पर बिना एक्शन बदले गेंद की वैरिएशन से उन्होंने सबको प्रभावित किया.
रणजी में शानदार आगाजकंगारू बल्लेबाजों को चित करने वाले तनमय बलोदा का रणजी डेब्यू भी इसी साल हुआ और पहले दो मैचों में बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 5-5 विकेट लिए. आसाम के खिलाफ पहले मैच में बलोदा ने पहली पारी में 53 रन देकर 2 विकेट और दूसरी पारी में 59 रन देकर 3 विकेट और मैच में कुल 5 विकेट लिया. बल्लेबाजी: उन्होंने पहली पारी में 15 रन बनाए. दूसरा मैच बनाम बंगाल पहली पारी में 38 रन देकर 3 विकेट और दूसरी पारी में 51 रन देकर 2 विकेट और मैच में कुल 5 विकेट लिए. बल्लेबाजी में पहली पारी में 12 रन और दूसरी पारी में नाबाद 13 रन बनाए.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 07, 2026, 17:11 IST



