National

दितवाह ने श्रीलंका में 153 की ली जान, अब 90KM/H की रफ्तार से भारत आ रहा तूफान, 3 राज्‍यों में रेड अलर्ट

Last Updated:November 29, 2025, 23:47 IST

Cyclone Ditwah Latest News: चक्रवाती तूफान दितवाह के तेज असर ने दक्षिण भारत में खतरा बढ़ा दिया है. तमिलनाडु, पुड्डूचेरी और आंध्र प्रदेश के लिए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है जबकि चेन्नई में उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. श्रीलंका में तबाही और आपातकाल की घोषणा के बाद भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत NDRF और राहत सामग्री भेजकर बड़े स्तर पर मदद कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

दितवाह ने श्रीलंका में ली 153 जानें, अब भारत आ रहा तूफान, 3 राज्‍यों में अलर्टश्रीलंका में तूफान ने भारी तबाही मचाई.

नई दिल्ली: श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान दितवाह अब भारत के दक्षिण तटीय राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुड्डूचेरी की दहलीज पर आ धमका है. श्रीलंका में करीब 153 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्‍यादा लोग लापता हैं. पड़ोसी मुल्‍क में इमरजेंसी लगाई जा चुकी है. दिनभर तूफान की बढ़ती रफ्तार और इसके असर को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने तीन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि केरल में भी भारी बारिश की आशंका है. IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने पुष्टि की कि चक्रवात वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के पास केंद्रित है और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. शनिवार दोपहर यह जाफना से लगभग 80 किमी, वेदरनियम से 140 किमी और चेन्नई से 380 किमी दूर दर्ज किया गया.

डॉ. महापात्रा के अनुसार, तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु और पुड्डूचेरी के आसपास समुद्री हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जिसकी झोंकों में यह 90 किमी/घंटे की रफ्तार को छू सकती है. तटीय इलाके और विशेष रूप से रामेश्वरम में तेज हवाओं के साथ समुद्र में 8 मीटर तक ऊंची विशाल लहरें उठती देखी गईं. IMD ने चेतावनी दी है कि यह चक्रवात रविवार सुबह तक तमिलनाडु और पुड्डूचेरी तट से केवल 50 से 60 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा, जिसका असर शाम तक महसूस होता रहेगा. मौसम विभाग ने खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई है. हालांकि बड़े संरचनात्मक नुकसान की उम्मीद कम है. तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को घर के अंदर रहने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

चेन्नई एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावितचक्रवात ‘दितवाह’ का सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा है. चेन्नई एयरपोर्ट पर खराब मौसम की स्थिति के कारण विमानों का संचालन जोखिमपूर्ण हो गया है. शनिवार को ही 54 से अधिक आगमन और प्रस्थान वाली ATR उड़ानें रद्द कर दी गईं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने सूचित किया है कि रविवार को स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिसके लिए 36 घरेलू और 11 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें पहले ही रद्द करने की तैयारी कर ली गई है. यात्रियों को लगातार अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है.

श्रीलंका में आपातकाल और भारत का ‘सागर बंधु’ मिशनभारत में खतरे की दस्तक से पहले, चक्रवात दितवाह ने पड़ोसी देश श्रीलंका में भारी तबाही मचाई, जिससे लगभग 120 लोगों की जान चली गई. बिगड़ते हालात और कानून-व्यवस्था पर बढ़ते खतरे को देखते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके ने देशभर में आपातकाल की घोषणा कर दी है. संकट की इस घड़ी में, भारत ने ‘नेबर फर्स्ट’ नीति के तहत तुरंत ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया. भारतीय वायुसेना ने एक C-130 और एक IL-76 विमान से 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक NDRF कर्मियों और 8 टन उपकरण कोलंबो पहुँचाए. NDRF की दो टीमों ने आज सुबह ही कोलंबो में लैंड किया और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिया, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि संकट में भारत अपने पड़ोसियों के साथ मजबूती से खड़ा है.

About the AuthorSandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

First Published :

November 29, 2025, 23:36 IST

homenation

दितवाह ने श्रीलंका में ली 153 जानें, अब भारत आ रहा तूफान, 3 राज्‍यों में अलर्ट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj