मृणाल ठाकुर ने श्रेयस अय्यर संग डेटिंग अफवाहों पर दिया जवाब

Last Updated:December 02, 2025, 06:22 IST
कुछ दिनों से मृणाल ठाकुर और श्रेयस अय्यर के रिलेशनशिप की चर्चाएं चल रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की चर्चाएं शुरू हुईं और अब मृणाल ठाकुर ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने इसे महज अफवाह बताते हुए कहा कि उन्हें इन अफवाहों से फ्री का पीआर मिलता है जिससे उन्हें बहुत मजा आता है.
ख़बरें फटाफट
मृणाल ठाकुर ने श्रेयस अय्यर संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.
नई दिल्ली. मृणाल ठाकुर अभी कुछ महीने पहले साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में थीं. एक्ट्रेस की फिल्म के प्रीमियर और फिर उनके बर्थडे पार्टी से कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आए थे जिसके बाद चर्चाएं थीं कि धनुष और मृणाल डेट कर रहे हैं. दोनों ही एक्टर्स ने चर्चाओं पर चुप्पी साधे रखी और किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं की. अब इस बात को महीने बीत गए और इन दिनों मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं, लेकिन इस बार उनका नाम किसी एक्टर के साथ नहीं बल्कि क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ जुड़ रहा है.
रेडिट पर कुछ यूजर्स ने पोस्ट शेयर कर इस चर्चा को जन्म दिया कि मृणाल ठाकुर इन दिनों क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं. देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल भी हो गई और अब मृणाल ने बिना किसी का नाम लिए इशारों ही इशारों में इस चर्चा या यूं कहें कि अफवाह पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां से चम्पी कराते हुए कैंडिड फोटो शेयर कर इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया.
मृणाल ठाकुर ने डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट
मृणाल ठाकुर ने शेयर की स्टोरी.
एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को बताया फ्री पीआर
मृणाल ठाकुर ने अपनी फोटोज के कैप्शन में लिखा, ‘वो बात करते हैं और हम हंसते हैं. पीएस अफवाहें फ्री का पीआर हैं और मुझे फ्री की चीजों से बहुत पसंद हैं’. मृणाल ने अपने इस पोस्ट से साफ कर दिया है कि फिलहाल तो उनके और श्रेयस अय्यर के बीच में ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ अपने रिएक्शन और इमोजी शेयर कर साफ कर दिया है कि उन्हें इन अफवाहों और चर्चाओं से बहुत मजा आ रहा है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर आखिरी बार अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आई थीं. अब वह डेविड धवन के निर्देशन में बन रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दिखेंगी. इस फिल्म में मृणाल के साथ वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, चंकी पांडे और मनीष पॉल भी नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास आदिवि शेष के साथ ‘डकैत’ भी पाइपलाइन में है.
About the AuthorPranjul Singh
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
December 02, 2025, 06:22 IST
homeentertainment
धनुष नहीं, श्रेयस अय्यर को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? 1 फोटो के साथ बताया सच



