Entertainment

‘ऐसी मौत नहीं मरना’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से डरीं पूनम पांडे, उर्वशी रौतेला बोलीं- यह परेशान करने वाली घटना

Last Updated:October 19, 2026, 21:07 IST

एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिल्म सितारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड में डर का माहौल है. पूनम पांडे से लेकर नीतू चंद्रा, कुनिका सदानंद और उर्वशी रौतेला एक्ट्रेसेस ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है और सितारों की सुरक्षा को पुख्ता करने की मांग की है.

नई दिल्ली. मुंबई के पॉश इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. देश की आर्थिक राजधानी और फिल्मी सितारों के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मुंबई शहर में इस तरह की घटना का होना अब सेलेब्रिटीज की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद बॉलीवुड गलियारों में खौफ और चिंता का माहौल है. पूनम पांडे, नीतू चंद्रा, कुनिका सदानंद और उर्वशी रौतेला जैसी एक्ट्रेसेस ने खुले तौर पर इस घटना पर गहरा दुख और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है.

आईएएनएस से बातचीत में पूनम पांडे ने कहा कि इस खबर को सुनकर कुछ देर के लिए सन्न रह गई थीं. उन्हें अब भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है और वह सदमे में हैं. पूनम ने कहा कि कल मैं एक दुर्गा पंडाल में थी और अभी भी वहीं जा रही हूं. जब मीडिया के कुछ दोस्तों ने मुझे इस घटना के बारे में बताया, तो मैं दो मिनट के लिए पूरी तरह सन्न रह गई. मैं सोच रही थी कि आखिर ऐसा कैसे हो गया. सच कहूं तो मैं अभी भी सदमे में हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@poonampandeyreal)

उन्होंने आगे कहा, ‘आज सुबह से ही मैं उन दो लड़कों के बारे में खबरें देख रही हूं. फुटेज में वे बिल्कुल दुबले-पतले और कम उम्र के लग रहे थे. वे उन गैंगस्टर्स की तरह बिल्कुल नहीं दिख रहे थे, जिन्हें हम फिल्मों में देखते हैं. कुछ दुबले-पतले लड़के कहीं से आए और उन्होंने इतने बड़े स्टार को निशाना बनाकर फायरिंग की. टाइगर श्रॉफ ने अच्छी और विवादों से दूर रहने वाली फिल्में की हैं. मुझे नहीं लगता कि अभिनेता की किसी से दुश्मनी होगी.’ (फोटो साभार: Instagram@poonampandeyreal)

Add as Preferred Source on Google

पूनम ने कहा कि कोई व्यक्ति फुटबॉल खेलकर घर लौट रहा हो और उसे निशाना बनाया जाए, सोचिए यह कितना खौफनाक है. यह ऐसा है कि मैं अभी आपसे बात कर रही हूं और आगे चलते हुए कुछ हो जाए. भगवान न करे, ऐसा किसी के साथ हो. यह बेहद डरावनी बात है. हम बीमारियों से बचने और खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जाए. मुंबई अभी भी सुरक्षित शहर है, लेकिन इस तरह की घटना बेहद चौंकाने वाली है. उन्होंने राहत जताई कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. (फोटो साभार: Instagram@poonampandeyreal)

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पर उन्होंने सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि डर तो लगता है न. ऐसी मौत नहीं मरना चाहते. यह बहुत डरावना है. हमारे इवेंट्स में सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम हर जगह सुरक्षा लेकर नहीं जाते. टाइगर श्रॉफ भी फुटबॉल खेलने गए थे. मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी को अपनी सुरक्षा बढ़ानी होगी. (फोटो साभार: Instagram@poonampandeyreal)

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए बेहद परेशान करने वाली है और उनकी संवेदनाएं टाइगर श्रॉफ तथा उनके परिवार के साथ हैं. मुझे सच में बहुत बुरा लग रहा है. यह वाकई बहुत परेशान करने वाली बात है. मेरी संवेदनाएं, हिम्मत और प्रार्थनाएं टाइगर और उनके परिवार के साथ हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में बहुत जल्द कार्रवाई करेगा. सच कहूं तो यह वाकई बेहद परेशान करने वाली घटना है. (फोटो साभार: Instagram@urvashirautela)

नीतू चंद्रा ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह खबर झूठी है, क्योंकि उनके लिए मुंबई में इस तरह की घटना की कल्पना करना मुश्किल था. मुझे लगा कि यह झूठ है, क्योंकि ऐसा हो ही नहीं सकता. मुंबई खासकर बहुत सुरक्षित जगह है, जहां हम रहते हैं और जहां से मैंने करीब 20 साल पहले अपना करियर शुरू किया था. मुझे हमेशा यहां बहुत सुरक्षित माहौल मिला है. मैंने सोचा कि यह घटना किसी दूसरी जगह हुई होगी. लेकिन, जब मुझे पूरी जानकारी मिली, तो बहुत डर लगने लगा. यह बेहद दुखद एहसास है और मैं बहुत डर गई हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@nituchandrasrivastava)

सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए नीतू ने कहा कि कलाकार शॉपिंग मॉल, भीड़भाड़ वाली जगहों और कार्यक्रमों में जाते हैं. वे ऐसी जगहों पर शूटिंग भी करते हैं. अब उन्हें इस बात की चिंता हो रही है कि ऐसे माहौल में बाहर निकलना कितना सुरक्षित है. सभी को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और कलाकारों को अपने परिवार तथा बॉडीगार्ड्स के साथ बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंबई पुलिस लोगों को दोबारा सुरक्षित महसूस कराएगी. (फोटो साभार: Instagram@nituchandrasrivastava

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने इस घटना के बाद बॉलीवुड के लोगों से जागरूक होने और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अब बॉलीवुड के लोगों को जाग जाना चाहिए. जब आप सरकार का समर्थन करते हैं और उसके पक्ष में बोलते हैं, तो आपको यह भी सोचना चाहिए कि सरकार आपके लिए क्या कर रही है. आप सभी को अब जागने और हकीकत को समझने की जरूरत है. हमें अपने देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि इसका असर हमारे अपनों की सुरक्षा पर भी पड़ता है.’ (फोटो साभार: Instagram@iam_kunickaasadanand)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 19, 2026, 21:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj