Rajasthan

Health Tips: ठंड में क्यों खूब खाना चाहिए भुना हुआ अमरूद? जानें इसके चौंकाने वाले हेल्थ बेनिफिट्स

Last Updated:December 07, 2025, 06:46 IST

भुना अमरूद खाने के फायदे: सर्दियों में भुना हुआ अमरूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. भूनने से इसका स्वाद मीठा और सुगंधित हो जाता है और यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. विटामिन-C की अधिकता के कारण यह सर्दी-खांसी में राहत देता है. भुना अमरूद ब्लड शुगर कंट्रोल, वजन घटाने और दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है. हल्का भूनकर काला नमक, नींबू और मसाला डालकर इसका सेवन किया जाता है.bhilwara

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में लाेग अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहते हैं. यदि वैसे  हेल्थ फूड खाने की सोच रहे हैं जिसमें मेहनत ज्यादा नहीं करनी पड़े तो ठंड के मौसम में भुना हुआ अमरूद खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.  कच्चा अमरूद जहां स्वाद में खट्टा लगता है, वहीं आग पर भुनने के बाद इसका स्वाद मीठा और सुगंधित हो जाता है. यही कारण है कि ठंड के दिनों में लोग नमक और मसाले के साथ भुने अमरूद का खूब आनंद लेते हैं. यह स्वाद के साथ-साथ शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है.

bhilwara

भुना हुआ अमरूद पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसे खाने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. भूनने से अमरूद के अंदर मौजूद फाइबर मुलायम हो जाता है, जिससे यह पेट में आसानी से पचता है और आंतों को साफ रखने में मदद करता है. जिन लोगों को पेट भारी रहने की शिकायत रहती है, उनके लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है.

bhilwara

भुना अमरूद सर्दी-खांसी और जुकाम में भी कारगर माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. सर्दियों में इसे गर्म-गर्म खाने से गले की खराश में आराम मिलता है और बार-बार होने वाली सर्दी से बचाव होता है.

Add as Preferred Source on Google

bhilwara

डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए भी भुना अमरूद लाभकारी है. इसमें मौजूद प्राकृतिक रेशे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है, क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और अनावश्यक भूख को कम करता है.

bhilwara

भुना हुआ अमरूद दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हृदय को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

bhilwara

इस्तेमाल की बात करें तो अमरूद को सीधे आग या गैस पर हल्का-हल्का भून लिया जाता है. इसके बाद ऊपर से काला नमक, नींबू और थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर खाया जाता है. स्वाद बढ़ने के साथ-साथ इसके औषधीय गुण भी और ज्यादा असरदार हो जाते हैं. हालांकि किसी भी बीमारी में इसे दवा का विकल्प न मानें, बल्कि घरेलू उपाय के तौर पर ही सेवन करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 07, 2025, 06:46 IST

homelifestyle

ठंड में क्यों खूब खाना चाहिए भुना हुआ अमरूद? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj