Lock Upp 2: ‘तुम जैसी लड़कियां भीख मांगती हैं’ पति को बताया बेकार एक्टर, श्रेया कालरा पर भड़कीं विन्नी अरोड़ा

Last Updated:July 03, 2026, 10:02 IST
Lock Upp Season 2: ‘लॉक अप 2’ में धीरज धूपर और श्रेया कालरा की लड़ाई के बाद बाहर भी मचा बवाल! धीरज की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने श्रेया को बताया ‘रियल लूजर’ और कहा, “तुम्हें थेरेपी की जरूरत है, यह स्प्लिट्सविला नहीं लॉकअप है. तुम जैसी लड़कियां…. पढ़ें पूरी खबर और जानें विन्नी ने क्यों याद दिलाए धीरज के 36 अवॉर्ड्स!
Lock Upp Season 2 Controversy : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. शो के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन कोई न कोई बहस छिड़ी रहती है, लेकिन इस बार मामला शो से बाहर निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट धीरज धूपर और श्रेया कालरा के बीच हाल ही में एक बहुत ही तीखी बहस देखने को मिली थी.
अब इस पूरी लड़ाई में धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा भी अपने पति के सपोर्ट में खुलकर सामने आ गई हैं और उन्होंने श्रेया कालरा को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.
विन्नी अरोड़ा ने श्रेया को कहा ‘अटेंशन सीकिंग लूजर’
धीरज और श्रेया के बीच शो में हुए इस झगड़े को देखकर विन्नी अरोड़ा खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए श्रेया कालरा पर सीधा निशाना साधा है. विन्नी ने श्रेया को एक ‘अटेंशन सीकिंग लूजर’ यानी सिर्फ फुटेज बटोरने वाली नाकाम इंसान कह दिया है. विन्नी का साफ कहना है कि श्रेया सिर्फ सुर्खियां बटोरने और लाइमलाइट में बने रहने के लिए जानबूझकर उनके पति धीरज धूपर के साथ पंगे ले रही हैं. विन्नी ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करके अपने पति का बचाव किया.
उन्होंने कहा-“आप में से कितने लोगों को लगता है कि लॉक अप में श्रेया कालरा को थेरेपी की जरूरत है? आखिर उसे क्या हो गया है? किसने उसे बताया कि बैल की तरह सबसे झगड़ा करने की यह प्लानिंग उसे शो जितवा देगी? इससे तो वह मूर्ख लग रही है.” उसे किसने कहा, क्या उसके बॉयफ्रेंड ने सिखाया या किसने कहा कि ऐसा करने से वह शो जीत जाएगी. यह स्प्लिट्सविला नहीं है, यह लॉकअप है. काश कोई समझदार इंसान होता, जो उसे समझा पाता. यह क्या हर किसी को लूजर-लूजर करती है, रियल लूजर तो तुम हो.
धीरज के पास 36 से ज्यादा अवॉर्ड हैं
आगे उन्होंने कहा कि श्रेया जैसी लड़कियां धीरज को रिक्वेस्ट कर रही होती हैं कि सर प्लीज अनब्लॉक मी, क्योंकि उस जैसी को धीरज पूछना तो दूर, उनकी तरफ देखते भी नहीं. आगे विन्नी ने कहा कि क्या कहा था तुमने धीरज को कि वह एक्टर ही अच्छे नहीं हैं? उनके पास 36 अवॉर्ड हैं, यह भी कम हैं, इससे ज्यादा ही होंगे. उन्हें बार-बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है, तो यह उन्हें चैरिटी में नहीं मिला है.
धीरज और श्रेया के बीच क्यों हुआ था झगड़ा?
दरअसल, लॉक अप के अंदर टास्क या किसी बात को लेकर धीरज धूपर और श्रेया कालरा आपस में बुरी तरह भिड़ गए थे. बातों-बातों में दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला काफी पर्सनल हो गया. श्रेया ने धीरज पर कुछ ऐसे कमेंट्स कर दिए जो धीरज के परिवार और खासकर उनकी पत्नी विन्नी को बिल्कुल पसंद नहीं आए. श्रेया कालरा खुद भी सोशल मीडिया और रियलिटी शोज का एक जाना-माना चेहरा हैं और वह शो में अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका यह अंदाज धीरज के परिवार को रास नहीं आया.
View this post on Instagram



