राजस्थान का ये किला मानसून में बन जाता है ‘हिल स्टेशन’, सोशल मीडिया पर छाए खूबसूरत नजारे

मानसून में स्वर्ग बन जाता है कुंभलगढ़, पर्यटक बन जाते हैं इस नजारे के दीवाने
राजस्थान का कुंभलगढ़ किला मानसून में अपनी अनोखी खूबसूरती के कारण इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अरावली की हरियाली, बादलों की धुंध और ठंडी हवाओं के बीच यह ऐतिहासिक किला किसी हिल स्टेशन जैसा नजर आता है. 15वीं शताब्दी में महाराणा कुंभा द्वारा निर्मित यह किला 36 किलोमीटर लंबी प्राचीर, महाराणा प्रताप की जन्मस्थली और यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा पाने के लिए प्रसिद्ध है. बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है, जिससे देश-विदेश के हजारों पर्यटक और ट्रैवल ब्लॉगर इसकी खूबसूरती को कैमरे में कैद करने पहुंचते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




