Rajasthan

चलती ट्रेन में जन्मी बच्ची! इंसानियत की अनुपम मिसाल, 5 मिनट में ऐसे हुई सुरक्षित डिलीवरी

Last Updated:December 08, 2025, 13:35 IST

भुज-बरेली एक्सप्रेस में अलवर&जयपुर के बीच उस समय अद्भुत इंसानियत देखने को मिली जब 30 वर्षीय गर्भवती रेशमा को अचानक प्रसव पीड़ा हुई. ट्रेन में मौजूद कृषि विभाग के कर्मचारी संजय बुंदेला, स्टाफ नर्स ममता मीणा और टीटी रमेश बैरवा ने तुरंत मदद की. यात्रियों ने दुपट्टों से पर्दा बनाकर सुरक्षित माहौल तैयार किया और केवल पांच मिनट में ममता मीणा ने सुरक्षित प्रसव करवाया. दौसा स्टेशन पर 108 एंबुलेंस पहले से तैयार मिली.मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं.यात्रियों ने बच्ची को आशीर्वाद दिया और घटना की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है.

ख़बरें फटाफट

चलती ट्रेन में जन्मी बच्ची! इंसानियत की अनुपम मिसाल, 5 मिनट में पूरी डिलीवरीचलती ट्रेन में महिला का कराया गया सुरक्षित प्रसव

जयपुर. भुज-बरेली एक्सप्रेस में रविवार सुबह उस समय मानवता का अनोखा नजारा देखने को मिला जब अलवर से जयपुर की ओर आ रही ट्रेन में एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी. महिला की हालत गंभीर देख सहयात्रियों का दिल पसीज गया और सभी ने मिलकर उसकी मदद की. महिला का नाम रेशमा और उम्र करीब 30 वर्ष है, जो अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी. जैसे ही उसे दर्द हुआ, डिब्बे में चीखें गूंजीं.

तुरंत कृषि विभाग राजस्थान के कर्मचारी संजय बुंदेला, महुआ सीएचसी की स्टाफ नर्स ममता मीणा और ट्रेन का टीटी रमेश बैरवा आगे आए. ममता मीणा ने तुरंत अपनी नर्सिंग की ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए डिलीवरी की तैयारी शुरू की. संजय बुंदेला और रमेश बैरवा ने डिब्बे में मौजूद लोगों से सहयोग मांगा. आस-पास की महिलाओं ने फौरन अपनी चुन्नी, लुगड़ी और दुपट्टे से चारों तरफ पर्दा लगा दिया, ताकि माहौल सुरक्षित रहे.

जच्चा-बच्चा दोनों हैं सुरक्षित

यात्रियों ने अपने स्तर पर पूरी मदद की. किसी ने पानी पहुंचाया, किसी ने साफ कपड़ा. सिर्फ 5 मिनट के अंदर ही ममता मीणा की देखरेख में रेशमा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया. डिब्बे में तालियों की गूंज और आशीर्वाद की आवाजें गूंज उठीं. बच्ची के रोने की आवाज सुनते ही सभी यात्रियों के चेहरे पर खुशी छा गई. डिलीवरी के तुरंत बाद दौसा रेलवे स्टेशन पर पहले से सूचना दे दी गई थी. जैसे ही ट्रेन रुकी, 108 एंबुलेंस तैयार खड़ी थी. मां-बेटी को तुरंत दौसा जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.

यात्रियों ने नवजात को दिया आर्शिवाद

यात्रियों ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद दिया और कुछ ने पैसे भी भेंट किए. संजय बुंदेला ने कहा कि ये इंसानियत का पल था, सबने मिलकर एक जान बचाई. नर्स ममता मीणा ने बताया कि ट्रेन में संसाधन कम थे, लेकिन सबका साथ देखकर हौसला बढ़ा. टीटी रमेश बैरवा ने रेलवे कंट्रोल को तुरंत सूचना देकर एंबुलेंस का इंतजाम करवाया. इस घटना की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. रेशमा के पति ने सभी सहयात्रियों का आभार जताते हुए कहा कि मेरी बेटी को दूसरा जन्म इन लोगों ने दिया है.एक चलती ट्रेन ने आज सिर्फ सफर नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल कायम की.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 08, 2025, 13:35 IST

homerajasthan

चलती ट्रेन में जन्मी बच्ची! इंसानियत की अनुपम मिसाल, 5 मिनट में पूरी डिलीवरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj