Sports

ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे पर पहले दो मैच से हुए बाहर, कुमार कुशाग्र बने रिप्लेसमेंट

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ साइड स्ट्रेन में चोट के कारण इंडिया ए के लिए पहले दो मैच से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बीसीसीआई ने बताया कि पंत की विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को स्क्वाड में शामिल किया गया है. जबकि तीसरे मैच में पंत की उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा.

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी कर रहे पंत की बाईं तरफ खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह पहले दो मैचों से बाहर हुए हैं. इस दौरे के लिए उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी. वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और अच्छी तरह उबर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में भारत की वनडे टीम से नजरअंदाज किए जाने के बाद पंत के लिए यह एक और झटका है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पंत किए गए थे नजरअंदाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में कई नियमित खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद पंत को मौका नहीं मिला था. श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और अक्षर पटेल वनडे के लिए उपलब्ध नहीं थे. पंत लगभग 2 साल से वनडे टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. पंत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, जो उस सीरीज में उनका एकमात्र मौका था, क्योंकि केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर प्राथमिकता दी गई थी. उसके बाद से वह भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में उनकी दावेदारी कमजोर पड़ी है.

बता दें कि भारत ए की कमान ध्रुव जुरेल संभालेंगे, जो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के अलावा देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन भी शामिल हैं.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टीम-

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र (पहले और दूसरे मैच के लिए).

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj