Rajasthan

Diwali Special Train: दीपावली पर रेलवे का तोहफा, सोगरिया-मथुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Last Updated:October 12, 2026, 21:00 IST

Diwali Special Train: दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे सोगरिया-मथुरा के बीच 14 से 26 अक्टूबर 2026 तक अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा. ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी. जानें ट्रेन की टाइमिंग, स्टॉपेज और रूट की पूरी जानकारी.Amazon Prime DayTop Deals Insideराजस्थान में दिवाली स्पेशल ट्रेन शुरू, सोगरिया से मथुरा तक रोज होगा संचालनZoom

कोटा. दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए सोगरिया और मथुरा के बीच दैनिक अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी. इससे कोटा, सवाई माधोपुर, करौली और भरतपुर क्षेत्र के यात्रियों को दीपावली के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी.

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया है. ट्रेन के रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

सुबह 8:30 बजे सोगरिया से रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट स्पेशल 14 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे सोगरिया स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन सुबह 9:28 बजे इंद्रगढ़, 10 बजे सवाई माधोपुर और 10:45 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन सुबह 11:13 बजे श्री महावीरजी, 11:28 बजे हिंडौन सिटी, 11:48 बजे बयाना जंक्शन और दोपहर 12:18 बजे भरतपुर जंक्शन पहुंचेगी. निर्धारित ठहरावों के बाद ट्रेन दोपहर 2:10 बजे मथुरा पहुंचेगी.

शाम 5:10 बजे मथुरा से होगी वापसी

वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन शाम 5:10 बजे मथुरा से रवाना होगी. ट्रेन शाम 5:38 बजे भरतपुर, 6:08 बजे बयाना जंक्शन, 6:33 बजे हिंडौन सिटी और 6:45 बजे श्री महावीरजी पहुंचेगी. इसके बाद शाम 7:13 बजे गंगापुर सिटी, 7:58 बजे सवाई माधोपुर और रात 8:28 बजे इंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव होगा. ट्रेन रात 10:50 बजे सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी.

सामान्य टिकट लेकर कर सकेंगे यात्रा

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे, जिनमें 10 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं. ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित रहेगी. ऐसे में यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे. दीपावली के दौरान घर जाने और त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से राहत मिलने की उम्मीद है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

October 12, 2026, 21:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj