भरतपुर में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत, लोगों की भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

भरतपुर में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत, लोगों की भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग
भरतपुर में मडरपुर रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने अचानक सड़क पार कर रहे एक छोटे बच्चे को टक्कर मार दी. इस हादसे में बच्चा मौके पर ही घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने गाड़ी में आग लगा दी. जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा अपनी मां के साथ था, बच्चे की मां उसे ट्यूशन से लेकर वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी. आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था और उसकी मौत हो गई. गाड़ी विद्युत विभाग की बताई जा रही है. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने गाड़ी को घेरे रखा और उसे आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत करने की कोशिश की.
homevideos
भरतपुर में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत, लोगों की भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग




