Entertainment

Sara Arjuns father Raj Arjun became emotional at his daughters debut success in Dhurandhar said pahle vo mujhe sambhalti thi ab vo mujko | राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन का धुरंधर से डेब्यू, पिता ने जताई खुशी.

Last Updated:December 12, 2025, 16:08 IST

राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर से बॉलीवुड डेब्यू किया. उनकी शानदार एक्टिंग की सराहना हो रही है. राज अर्जुन ने सारा की सफलता पर एक बार फिर भावुक पोस्ट शेयर की. बेटी की सफलता से खुश पिता राज अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ सारा की जीत नहीं, बल्कि पिता-बेटी का एक रूहानी सफर है.सारा अर्जुन के डेब्यू पर भावुक हुए पिता राज अर्जुन, शेयर किए जज्बातराज अर्जुन का पोस्ट वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली.  राज अर्जुन फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है. उन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक अपने अभिनय का परचम लहराया है. वहीं, उनकी बेटी सारा अर्जुन भी अब बॉलीवुड में फिल्म ‘धुरंधर’ से डेब्यू कर चुकी हैं. फिल्म रिलीज के बाद पूरी स्टार कास्ट के साथ सारा की भी खूब तारीफें हो रही हैं. अपनी बेटी की मेहनत देख अभिनेता फूले नहीं समा रहे हैं. बेटी की सफलता से खुश पिता राज अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ सारा की जीत नहीं, बल्कि पिता-बेटी का एक रूहानी सफर है.

राज अर्जुन ने बताया कि सारा बचपन से ही उन्हें एक बेहतरीन इंसान और कलाकार बनाने में लगी रही है. उन्होंने अपने जज्बातों को पार्ट 2 के साथ शेयर किए हैं.

‘दरवाजा सारा के लिए खुला था, किस्मत मेरी’

एक्टर ने सारा के बचपन का एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए लिखा, ‘साल 2016 की बात है, जब मैं सारा को आराम नगर में मुकेश छाबड़ा सर के ऑफिस में ऑडिशन दिलाने के लिए गया था. वह जब अंदर ऑडिशन के लिए गई, तो मैं बाहर खड़ा था. तभी मेरे पास मुकेश जी आए और कहा कि ‘राज भाई, एक फिल्म कर रहा हूं, ‘सीक्रेट सुपरस्टार,’ आप भी ऑडिशन दे दीजिए.’ यानी दरवाजा सारा के लिए खुला था, लेकिन किस्मत मेरे लिए भी खुल गई.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj