Sports

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? कुलदीप समेत रेस में 3 नाम

होमखेलक्रिकेट

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? रेस में 3 नाम

Last Updated:September 14, 2026, 22:59 IST

Varun Chakravarthy ruled out: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच वरुण चक्रवर्ती की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. साइड स्ट्रेन के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में आइए उन तीन नामों के बारे में जानते हैं जो वरुण चक्रवर्ती के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में टीम में आने की रेस में शामिल हैं.वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? रेस में 3 नामZoomवरुण की जगह ले सकते हैं ये तीन स्टार.

नई दिल्ली. एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए. स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स तक उनके फिट होने की संभावना पर भी संशय है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगर वरुण टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा? सेलेक्टर्स के सामने जो तीन नाम सबसे अहम विकल्प के तौर पर उभर रहे हैं, चलिए उनके बारे में जानते हैं.

चोट के बाद की थी वापसी, एक मैच के बाद ही हुए बाहरवरुण ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से वापसी की थी. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया, लेकिन इसके बाद सामने आई साइड स्ट्रेन की चोट ने टीम मैनेजमेंट को टेंशन में डाल दिया. बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, चोट से उबरने में लगने वाला समय एशियन गेम्स को देखते हुए काफी अहम होगा. यही वजह है कि वरुण की उपलब्धता पर अभी से सवाल उठने लगे हैं.

वरुण चक्रवर्ती इंजर्ड होकर अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर.

रेस में सबसे आगे ये नामवरुण की जगह लेने के लिए कुलदीप यादव सबसे भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं. कुलदीप के अनुभव और इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर सकता है. हाल के समय में वह लगातार टीम की पहली पसंद भले ही न रहे हों, लेकिन उनकी गेंदबाजी की क्षमता पर कोई सवाल नहीं है. काउंटी क्रिकेट में हाल ही में मैच में 10 विकेट लेना उनकी काबिलियत को दर्शाता है.

कुलदीप की सबसे बड़ी ताकत उनकी कलाई की स्पिन और विकेट निकालने की क्षमता है. एशियन गेम्स में अगर भारत को विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए आक्रामक स्पिनर की जरूरत पड़ती है तो कुलदीप इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार हो सकते हैं.

क्रुणाल पंड्या की लंबे समय बाद हो सकती है वापसीदूसरा विकल्प क्रुणाल पंड्या का हो सकता है. अगर टीम मैनेजमेंट वरुण की गैरमौजूदगी को फिलहाल कुछ समय का झटका मानता है तो क्रुणाल एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. क्रुणाल ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले दो आईपीएल सीजन भी उनके लिए शानदार रहे हैं, जहां उन्होंने आरसीबी की बैक टू बैक खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई.

टी20 क्रिकेट में वह लंबे समय से किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी एक और खासियत निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता है. हालांकि, अक्षर पटेल के साथ टीम में दो बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हो जाएंगे, लेकिन क्रुणाल का अनुभव और बल्लेबाजी टीम के संतुलन के लिहाज से उपयोगी हो सकती है.

यश राज पुंजा पर हो सकता है विचारतीसरा नाम युवा यश राज पुंजा का हो सकता है, जिस पर सेलेक्टर्स विचार कर सकते हैं. अगर सेलेक्टर्स एशियन गेम्स को युवा खिलाड़ियों को मौका देने के मंच के तौर पर देखते हैं तो 20 साल के पुंजा पर दांव लगाया जा सकता है. अफगानिस्तान के खिलाफ बाकी बचे मुकाबलों में उन्हें आजमाना टीम मैनेजमेंट के लिए अच्छा मौका हो सकता है. पुंजा को भविष्य के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जा रहा है. हालांकि, एशियन गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट में सीधे उन पर भरोसा करना सेलेक्टर्स के लिए जोखिम भरा फैसला भी हो सकता है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 14, 2026, 22:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj