Health

कंघी करने से लेकर कपड़े पहनने तक में हो रही परेशानी? कहीं फ्रोजन शोल्डर तो नहीं, जानिए लक्षण और इलाज

फरीदाबाद: आजकल कई लोगों को कंधे में दर्द के साथ हाथ उठाने और पीछे ले जाने में परेशानी होती है. कई बार यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं. इसे आमतौर पर फ्रोजन शोल्डर कहा जाता है. आखिर फ्रोजन शोल्डर क्या होता है, इसके लक्षण कैसे पहचानें, हाथ ऊपर क्यों नहीं जाता और इसमें फिजियोथेरेपी कितनी जरूरी है. कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए, दर्द कब बढ़ता है और यह समस्या ठीक होने में कितना समय लग सकता है. इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए हमने फिजियोथेरेपिस्ट से बात की.

फ्रोजन शोल्डर के लक्षण क्या हैं, कैसे पहचानें बीमारी?

डॉ. धीरजा बब्बर, Local18 से बातचीत में बताती हैं कि मैं फरीदाबाद स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी और पुनर्वास विभाग की ग्रुप हेड हूं. फ्रोजन शोल्डर क्या है, इसके लक्षण कैसे पहचानें. इस पर डॉ. धीरजा बब्बर बताती हैं कि फ्रोजन शोल्डर में अगर हमें महसूस होता है कि यहां टाइटनेस आ रही है, यहां दर्द हो रहा है, दबाव आ रहा है, भारीपन लग रहा है. बाल बनाने में मुश्किल, कपड़े पहनने में मुश्किल हो रही है, यह सभी लक्षण हो सकते हैं कि यह फ्रोजन शोल्डर है.

डायबिटीज और चोट से क्यों बढ़ता है फ्रोजन शोल्डर का खतरा?

फ्रोजन शोल्डर होने के प्रमुख कारण क्या हैं. इस पर डॉ. धीरजा बब्बर बताती हैं कि इसके प्रमुख कारण डायबिटीज और थायराइड की वजह से भी फ्रोजन शोल्डर हो सकता है. अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है, कोई चोट लगी है या लंबे समय तक आपने कंधे की एक्टिविटी नहीं की है, तो भी यह फ्रोजन शोल्डर में बदल सकता है. इसमें हाथ ऊपर नहीं उठता, कंघी करने में, कपड़े पहनने में और हाथ पीछे ले जाने में हर चीज में दिक्कत होती है. पीछे से वॉलेट निकालने में भी दिक्कत होती है.

क्या फ्रोजन शोल्डर अपने आप ठीक हो सकता है?

क्या फ्रोजन शोल्डर अपने आप ठीक हो सकता है इस पर डॉ. धीरजा बब्बर बताती हैं कि यह बहुत समय ले लेता है और अपने आप जल्दी ठीक नहीं होता है. इसमें धीरे-धीरे जैसे मूवमेंट करेंगे, उससे इंप्रूवमेंट आती है. फिजियोथेरेपी इसका बहुत बड़ा हिस्सा है फ्रोजन शोल्डर को ठीक करने में. इसका काफी मेजर रोल होता है.

फ्रोजन शोल्डर में कंधे को जोर से खींचना क्यों खतरनाक?

क्या फ्रोजन शोल्डर में जोर से खींचें. इस पर डॉ. धीरजा बब्बर बताती हैं कि अगर हम कंधे को जोर से खींचते हैं, तो फ्रोजन शोल्डर के साथ-साथ टियर भी कर सकते हैं और मसल्स भी फट सकती है. यह एक स्लो प्रोसेस है. बॉडी धीरे-धीरे इसे एडॉप्ट करती है और धीरे-धीरे आगे बढ़ती है. इसमें कुछ मेजर एक्सरसाइज होती हैं, जिससे कंधा अपने आप धीरे-धीरे बेहतर होने लगता है और दर्द भी कम होने लगता है. अगर आपको शुगर ज्यादा है, तो ठीक होने में लंबा समय भी लग सकता है. अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो कुछ पेशेंट में तो महीने भर में ठीक हो जाता है, जबकि कुछ में साल भी लग सकता है.

रात में क्यों बढ़ जाता है फ्रोजन शोल्डर का दर्द?

फ्रोजन शोल्डर में दर्द कब ज्यादा बढ़ता है इस पर डॉ. धीरजा बब्बर बताती हैं कि इसका दर्द यूजुअली तब होता है, जब लोग ज्यादा एक्टिविटी करते हैं, कुछ काम कर रहे होते हैं या ज्यादा मूवमेंट कर रहे होते हैं. रात में सोने के समय भी दर्द ज्यादा होता है. अगर आपको हर दिन ऐसा लगता है कि मेरा कंधा जाम होता जा रहा है और जो नॉर्मल मूवमेंट है, वह भी कम होती जा रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच करवानी चाहिए. सिर्फ फ्रोजन शोल्डर है या इसके अलावा कुछ और भी है, इसकी जांच करवाना जरूरी है. रोज मेरे पास 10 से 12 फ्रोजन शोल्डर के पेशेंट आते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj