होटल में रेड से हड़कंप! नशे में मिली लड़कियां, बेड पर मिले दम मारो दम का सामान और कंडोम के पैकेट, मैनेजर गिरफ्तार

Last Updated:December 13, 2025, 07:56 IST
बीकानेर न्यूज: बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र स्थित हरियाणा होटल पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर नशे के अड्डे का पर्दाफाश किया. होटल के कमरों से नशे की हालत में कई लड़कियां मिलीं, जबकि नशे के सामान सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने होटल मैनेजर महावीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल मालिक फरार है. दो लड़कियों को सखी सेंटर भेजा गया है और मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर के हरियाणा होटल पर छापेमारी के दौरान पुलिस को नशे में मिली लड़कियां
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर शहर में पुलिस ने कोटगेट क्षेत्र स्थित हरियाणा होटल पर छापेमारी की. मुखबिर की सूचना पर की गई इस रेड में होटल के कमरों से नशे की हालत में कई लड़कियां मिलीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने होटल के मैनेजर महावीर चौधरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल के मालिक द्वारिका प्रसाद सोनी की तलाश जारी है. इस घटना ने शहर में अनैतिक गतिविधियों और नशे के कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात होटल पर दबिश दी. सूचना मिली थी कि हरियाणा होटल में नशे का अड्डा चल रहा है और कमरों में अवैध गतिविधियां हो रही हैं. पुलिस जैसे ही होटल पहुंची, कमरों की तलाशी ली गई तो कई कमरों से नशे में लिप्त लड़कियां बरामद हुईं. इन लड़कियों की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. कमरों से नशे से जुड़े सबूत जैसे ड्रग्स, इंजेक्शन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई.
पुलिस ने दो लड़कियों को भेजा सखी सेंटर
बीकानेर पुलिस ने दो लड़कियों को तुरंत राहत और पुनर्वास के लिए सखी सेंटर भेज दिया. ये लड़कियां संभवतः नशे के कारोबार का शिकार हुई थीं और उनकी काउंसलिंग व मेडिकल जांच की जा रही है. थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई. होटल में लंबे समय से नशे और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. रेड के दौरान होटल मैनेजर महावीर चौधरी मौके पर मौजूद था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
फरार होटल मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
होटल का मालिक द्वारिका प्रसाद सोनी बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. होटल के कमरों से मिले नशे से जुड़े सबूतों से साफ जाहिर है कि यहां नशे का बड़ा कारोबार चल रहा था. पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. हाल के दिनों में शहर में नशे और अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती बढ़ी है.
गिरफ्तार होटल मैनजर से पूछताछ जारी
कोटगेट इलाका व्यावसायिक रूप से व्यस्त होने के कारण यहां होटलों में ऐसी घटनाएं आम नहीं हैं, लेकिन इस रेड ने स्थानीय लोगों को राहत दी है. गिरफ्तार मैनेजर महावीर चौधरी से पूछताछ में नशे की सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. सखी सेंटर भेजी गई लड़कियों की पहचान गोपनीय रखी गई है, लेकिन उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वे संभवतः आस-पास के क्षेत्रों या बाहर से यहां लाई गई थीं. जांच आगे बढ़ने पर और भी खुलासे हो सकते हैं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Location :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
December 13, 2025, 07:56 IST
homerajasthan
होटल में रेड से हड़कंप!ड पर मिले दम मारो दम का सामान और कंडोम के पैकेट



