Rajasthan

मीणा हाईकोर्ट में आदिवासी महोत्सव का महासंगम, आरक्षण पर किरोड़ी की दो टूक, डोटासरा पर भी बरसे

Last Updated:August 09, 2026, 23:10 IST

Meena High Court Adivasi Mahotsav: मीणा हाईकोर्ट में आयोजित आदिवासी महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी. कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक उनकी सांस है, आरक्षण को आंच नहीं आने देंगे. उन्होंने आरक्षण खत्म होने को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का भी जिक्र किया. किरोड़ी ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधते हुए कांग्रेस शासनकाल को लेकर आरोप लगाए और मंत्री पर आरोप लगाने वालों को जवाब दिया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideआरक्षण पर किरोड़ी की दो टूक, बोले आंच नहीं आने दूंगा, डोटासरा पर साधा निशानाZoomमीणा हाईकोर्ट में आयोजित आदिवासी महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी

दौसा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दौसा जिले के नांगल प्यारीवास में विशाल महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई, वहां मौजूद लोगों ने एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ होने का दावा भी किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मौजूद रहे साथ ही दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा सहित अनेक विधायक भी मौजूद रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए.

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने समाज सुधार पर जोर दिया और कहा कि वर्तमान में समझ में नैतिक पतन हो रहा है ऐसे में नैतिक शिक्षा जरूरी है, उन्हें नशे से दूर रहने, शिक्षा पर जोर देने, चरित्रवान बनने और अनुशासन में रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि मीणा हाईकोर्ट को शिक्षा का हब बनाया जाएगा ताकि समाज के बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सके. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे 1980 से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आए हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में जब वे खाद बीज की दुकानों पर छापे मार रहे थे तो उनका एक परिचित भी भ्रष्टाचार में लिप्त था, तो उन्होंने एसीबी से उसको पकड़वाया लेकिन गोविंद सिंह डोटासरा सहित विपक्ष ने आरोप लगाया कि मंत्री भी जिम्मेदार है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में तो ये लोग राजस्थान को यह लोग लूट कर खा गए और राजस्थान को बेच दिया.

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की संभावना थीइस दौरान कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाते हैं कि आरक्षण पर आंच आ रही है आरक्षण खत्म किया जा रहा है, नरेंद्र मोदी आरक्षण को खत्म कर देगा. उन्होंने कहा कि जब तक मेरी सांस है तब तक आरक्षण को किसी प्रकार की आँच नहीं आने दी जाएगी. जब 2008 में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की संभावना थी तब उन्होंने सत्ताधारी दल में मंत्री होने के बावजूद भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पांचना बांध को लेकर कहा कि इसमें गुर्जर और मीना दोनों समाजों से बातचीत करके हल निकलवाया है उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पायलट परिवार के राजेश पायलट, रमा पायट व सचिन पायलट को राजनीति में पैर जमाने वाला दौसा जिले का मीणा समाज ही है और वे अपने आपको मुख्यमंत्री बनने के सपने देखते हैं, लेकिन इस राम के बिना यह सपना पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि गुर्जर मीणा दोनों आपस में भाई भाई की तरह है. इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि अगली बार आदिवासी दिवस पर अगस्त क्रांति के नाम से कार्यक्रम होगा और इस अवसर पर नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट में मीन भगवान मंदिर पपलाज माता और शिव मंदिर की प्रतिष्ठा करवाई जाएगी.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 23:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj