Rajasthan

rice storage tips | how to store rice long term | prevent insects in rice | rice weevil prevention | kitchen tips and tricks | keep rice fresh longer

Last Updated:December 13, 2025, 14:54 IST

Rice Storage Tips: घर में चावल को लंबे समय तक सुरक्षित रखना अक्सर चुनौती बन जाता है. सही स्टोरेज न होने पर उसमें घुन और कीड़े लग जाते हैं. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर चावल को महीनों तक ताजा रखा जा सकता है. सही कंटेनर, साफ-सफाई और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल चावल को खराब होने से बचाने में मदद करता है.bhilwara

भीलवाड़ा : आमतौर पर देखा जाता है कि हर एक घर में चाहे संडे हो या मंडे या फिर हर एक या दो दिन छोड़कर चावल बनाए जाते हैं या फिर चावल की कोई यूनिक लिस्ट बनाई जाती है. हमारे हर दिन खाने में एक जरूरी हिस्सा है और लगभग हर घर में इसका इस्तेमाल रोज़ किया जाता है. लेकिन अगर चावल को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो उसमें कीड़े, घुन और तिलचट्टे लगने लगते हैं. इससे चावल खराब हो जाता है और खाने लायक नहीं रहता. कई बार महंगा चावल कुछ ही दिनों में बेकार हो जाता है, जिससे आर्थिक नुकसान भी होता है. ऐसे में जरूरी है कि चावल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए आसान और घरेलू उपाय अपनाए जाएं, जो बिना किसी खर्च के चावल को कीड़ों से बचा सकें.

bhilwara

चावल को कीड़ों से बचाने के लिए लौंग एक बेहद आसान और कारगर उपाय है. चावल के डिब्बे में 5–6 लौंग डाल देने से कीड़े और तिलचट्टे दूर रहते हैं. लौंग की तेज खुशबू और इसके प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण कीटों को पास नहीं आने देते. खास बात यह है कि जब नया चावल खरीदकर डिब्बे में भरा जाए, तभी उसमें लौंग डाल दी जाए. इससे शुरुआत से ही कीड़ों के पनपने की संभावना खत्म हो जाती है और चावल लंबे समय तक सुरक्षित बना रहता है.

bhilwara

नीम और लहसुन को भी प्राकृतिक कीट निवारक माना जाता है. चावल के डिब्बे में सूखी नीम की पत्तियां रखने से कीड़े और घुन नहीं लगते. नीम की कड़वी गंध कीड़ों को दूर भगाती है. वहीं, 2–3 साबुत लहसुन की कलियां भी चावल को सुरक्षित रखने में मदद करती हैं. ध्यान रखें कि लहसुन को छिलके सहित ही रखें, क्योंकि बिना छिलके के लहसुन से नमी निकल सकती है, जिससे चावल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

Add as Preferred Source on Google

bhilwara

हल्दी और सूखी लाल मिर्च भी चावल को कीड़ों से बचाने के प्रभावी घरेलू उपाय हैं. चावल के डिब्बे में 4–5 हल्दी की गांठ डालने से तिलचट्टे और कीड़े नहीं पनपते. हल्दी में मौजूद प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण अनाज को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं. इसी तरह, 4–5 सूखी लाल मिर्च डालने से उसकी तीखी गंध कीड़ों को दूर रखती है. यह उपाय न सिर्फ चावल बल्कि दाल और गेहूं जैसे अन्य अनाजों के लिए भी उपयोगी है.

bhilwara

अगर चावल में कीड़े ज्यादा लगने लगें, तो बोरिक एसिड का इस्तेमाल किया जा सकता है. बोरिक एसिड पाउडर को एक छोटे कपड़े में बांधकर चावल के बर्तन के बीच में रख दें. इससे कीड़े और तिलचट्टे खत्म हो जाते हैं। हालांकि, इस उपाय के साथ सावधानी जरूरी है. जब भी चावल पकाने के लिए निकालें, तो उसे चार से पांच बार अच्छी तरह धो लें, ताकि किसी भी तरह का नुकसान न हो और चावल पूरी तरह सुरक्षित रहे.

bhilwara

चावल को कीड़ों से बचाने के लिए समय-समय पर धूप दिखाना भी बहुत जरूरी है. चावल को डिब्बे से निकालकर 1 से 2 घंटे तक धूप में फैला दें. धूप की गर्मी से चावल में छिपे कीड़े बाहर निकल आते हैं और नमी भी खत्म हो जाती है. इसके बाद चावल को अच्छी तरह ठंडा करके साफ और सूखे डिब्बे में भरें. इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर चावल को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है और खाने की बर्बादी से बचा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 13, 2025, 14:54 IST

homelifestyle

एक गलती से लग जाते हैं घुन! सही स्टोरेज तरीका जान लिया तो नहीं लगेंगे कीड़े

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj