भारत से बांग्लादेश तक अलवर की लाल प्याज की मांग बढ़ी, अच्छे भाव मिलने से किसानों की चिंता हुई दूर!

Last Updated:December 17, 2025, 12:46 IST
Red onions: अलवर जिले की लाल प्याज देश भर सहित विदेश में मशहूर है. यहां पैदा होने वाली लाल प्याज की डिमांड सबसे ज्यादा होती है. इस बार किसानों द्वारा बड़े रक्तबे में लगाए गए प्याज का दाम कम मिलने से किसान थोड़े मायूस नजर आए. लेकिन पिछले कई दिनों से लाल प्याज के कम भाव की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत वाली खबर है.
ख़बरें फटाफट
अलवर. जिले की लाल प्याज देश भर के साथ-साथ विदेशों में भी मशहूर है, यहां पैदा होने वाली लाल प्याज की मांग सबसे ज्यादा होती है. इस बार किसानों द्वारा बड़े क्षेत्र में लगाए गए प्याज के कम दाम मिलने से किसान थोड़े मायूस नजर आए. लेकिन पिछले कई दिनों से लाल प्याज के कम भाव की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत की खबर है. भारत सहित अब विदेशों में भी लाल प्याज का निर्यात शुरू होने से कुछ हद तक किसानों को राहत मिली है.
अब भारत से रोजाना 30 टन लाल प्याज की 50 गाड़ियां बांग्लादेश पहुंचाई जा रही हैं. इससे प्याज के भाव में कुछ तेजी आई है, जिसका फायदा अलवर के किसानों को भी मिल रहा है. इस संबंध में पिछले दिनों अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से किसानों के एक दल ने मुलाकात की थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी प्याज मंडी में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी थी.
कई राज्यों में प्याज का पुराना स्टॉक लगभग खत्म
मंडी में व्यापारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में प्याज का पुराना स्टॉक लगभग खत्म हो गया है. साथ ही बांग्लादेश को प्याज भेजने की अनुमति मिलने के बाद वहां प्याज 40 से 45 रुपए किलो बिक रही है. इससे भारतीय बाजार में भी मांग बढ़ी और भाव बढ़ गए. इससे पहले किसान अपने नुकसान से बचने के लिए प्याज फेंक रहे थे. इस वर्ष प्याज के भाव इतने कम थे कि किसानों को प्याज की फसल तैयार करने में लगी लागत भी पूरी नहीं हो पा रही थी.
इससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी, पहले अलवर में लाल प्याज 3 से 8 रुपए प्रति किलो तक बिक रही थी, लेकिन अब बाजार में आई तेजी से प्याज 15 से 20 रुपए प्रति किलो बिक रही है, जिससे किसानों को राहत मिली है. बांग्लादेश निर्यात शुरू होने के बाद अब किसानों ने राहत की सांस ली है, व्यापारियों का कहना है कि यदि किसान एक्सपोर्ट क्वालिटी का माल तैयार करेंगे तो इसे 25 रुपए किलो से ज्यादा में बेचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि पहले प्याज 10 रुपए किलो से नीचे बिक रही थी, लेकिन अब निर्यात खुलने से 20 रुपए किलो से ज्यादा का भाव किसानों को मिल रहा है.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Alwar,Rajasthan
First Published :
December 17, 2025, 12:46 IST
homerajasthan
अलवर की लाल प्याज का बांग्लादेश निर्यात शुरू, किसानों को राहत



