Rajasthan

Benefits of Banyan Tree Milk for Skin Diseases and Boils: Home Remedies.

Last Updated:December 20, 2025, 07:44 IST

Benefits of Banyan Tree Milk for Skin Diseases: बरगद का दूध त्वचा रोगों और फोड़े-फुंसी के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक उपचार है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो घावों को जल्दी भरने और संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं. यह फटी एड़ियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है.news 18

प्राचीन आयुर्वेद में प्रकृति को सबसे बड़ा चिकित्सक माना गया है. हमारे आसपास मौजूद कई पेड़-पौधे ऐसे हैं जिनमें असाधारण औषधीय गुण पाए जाते हैं. इन्हीं में से एक है बरगद का पेड़, जिसे भारतीय संस्कृति में पूजनीय माना जाता है. बरगद का पेड़ न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभकारी है.

news 18

खासतौर पर इसके दूध को त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर चंद्रप्रकाश दीक्षित के अनुसार बरगद के पेड़ का दूध एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है. यही कारण है कि इसका उपयोग फोड़ा, फुंसी, खुजली, दाद, खाज और अन्य चर्म रोगों में किया जाता रहा है.

news 18

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग त्वचा की छोटी-मोटी समस्याओं के इलाज के लिए बरगद के दूध पर काफी भरोसा करते हैं. बरगद का दूध विशेष रूप से फोड़ा-फुंसी को सुखाने में बहुत मदद करता है. जब किसी स्थान पर फोड़ा हो जाए या मवाद जमा हो जाए, तो वहां थोड़ी मात्रा में बरगद का दूध लगाने से संक्रमण कम होता है और घाव जल्दी भरने लगता है.

Add as Preferred Source on Google

news 18

इसके अलावा बरगद का दूध दाद और खुजली जैसी समस्याओं में भी प्रभावी माना जाता है. इसमें मौजूद औषधीय तत्व त्वचा पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से इसे चर्म रोगों के घरेलू उपचार के रूप में अपनाया जाता रहा है. हालांकि बरगद के दूध का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

news 18

यह दूध तीखा होता है और संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है. इसलिए इसे सीधे अधिक मात्रा में लगाने से बचना चाहिए. बेहतर होगा कि पहले इसे त्वचा के किसी छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें. किसी भी गंभीर या लंबे समय से चली आ रही त्वचा की समस्या में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानकारी और उचित सलाह लेकर ही इसका उपयोग करना चाहिए.

news 18

कुल मिलाकर कहा जाए तो बरगद का पेड़ प्रकृति की एक अनमोल देन है. इसका दूध त्वचा संबंधी कई समस्याओं में राहत देने का काम करता है. आयुर्वेद डॉक्टर की सलाह, सही जानकारी और पूरी सावधानी के साथ इसका उपयोग कर त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है, जो कि काफी अच्छा और फायदेमंद साबित होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 20, 2025, 07:44 IST

homelifestyle

महंगे क्रीम भूल जाइए: बरगद के दूध से दूर होंगे फोड़े-फुंसी और चर्म रोग…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj