Entertainment

‘खूब कंबल कुटाई करो इन पाकिस्तानी…’, कंगना रनौत ने आदित्य धर को कहा असली ‘धुरंधर’, फिल्म को बताया मास्टरपीस

मुंबई. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डतोड़ कमाई कर री है. आदित्य धर के डायरेक्शन में’धुरंधर’ चारों तरफ तारीफ हो रही है. फिल्म 15वें दिन भी न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बनी है बल्कि ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है. फिल्म ने भारत में 503 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 710 करोड़ से भी ज्यादा का हो गया. हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. अब एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी फिल्म देखी और रिव्यू किया.

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म एक क्लिप शेयर की और डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने ‘धुरंधर’ को मास्टरपीस बताया है. कंगना ने पोस्ट में लिखा, “मैंने धुरंधर देखी और फिल्म को देखते हुए बहुत मजा आया, लेकिन ये साधारण फिल्म नहीं, मास्टरपीस है. फिल्ममेकर्स को बहुत सारी रिस्पेक्ट है.”

कंगना रनौत आगे लिखा, “मजा आ गया फिल्म देखकर. फिल्म के लिए ढेर सारी बधाइयां. सभी ने फिल्म में अच्छा काम किया है, लेकिन असली ‘धुरंधर’ आदित्य धर हैं. डियर आदित्य धर जी, सीमा पर हमारे रक्षा बल, सरकार, में हमारे मोदी जी और बॉलीवुड सिनेमा में आप, खूब कंबल कुटाई करो इन पाकिस्तानी आतंकवादियों की, मजा आ गया, पूरी फिल्म के दौरान सीटियां और तालियां बजाती रही.”

कंगना रनौत का ‘धुरंधर’ पर पोस्ट.

अधर में लटकी आदित्य धर की ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’

बता दें कि आदित्य धर देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं. उनकी ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ पहली निर्देशित फिल्म थी, जिसकी वजह से विक्की कौशल और उनका, दोनों का करियर चल निकला था. जिसके बाद उन्होंने ‘आर्टिकल 370’ और ‘बारामूला’ जैसी फिल्में बनाई, लेकिन अभिनेता का ड्रीम प्रोजेक्ट माइथोलॉजिकल ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ अभी भी ठंडे बस्ते में है. साल 2021 में फिल्म की अनाउंसमेंट हुई, लेकिन बजट इतना बड़ा था कि फिल्म को अभी तक शुरू नहीं किया गया है. ये फिल्म महाभारत के द्रोणाचार्य के पुत्र और योद्धा अश्वत्थामा की मुक्ति और अमरता की कहानी पर आधारित होनी थी, लेकिन साल 2021 से लेकर अब तक फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बजट

बात अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की करें तो इसे बनाने के लिए भी आदित्य ने बहुत मेहनत की है. 2 साल की रिसर्च और तकरीबन 280 करोड़ के बजट के साथ फिल्म को बनाना आसान नहीं था. आदित्य ने फिल्म की कास्ट को भी चुन-चुन लिया, जिन्होंने पर्दे पर अपने किरदारों को जीवंत कर दिया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj