Rajasthan

Mount Abu weather | Mount Abu temperature freezing point |Mount Abu winter tourism | Mount Abu cold wave | Mount Abu tourists winter

Last Updated:December 19, 2025, 12:12 IST

Mount Abu Tourists Winter: माउंट आबू में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया है, जहां तापमान जमावबिंदू के करीब पहुंच गया. सुबह के समय पर्यटकों को बर्फ जैसे नजारे देखने को मिल रहे हैं, जिससे पर्यटन स्थल पर खासा उत्साह है. ठंडी हवाओं और पाले के कारण वातावरण बेहद ठिठुरन भरा हो गया है. सैलानी गर्म कपड़ों में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आ रहे हैं, जिससे माउंट आबू शीतकालीन पर्यटन का केंद्र बन गया है.

सिरोही : राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में शीत लहर का असर शुरू होने लगा है. पिछले कुछ दिनों से तापमान जमावबिंदु के नजदीक बना हुआ है. गुरूवार को पहली बार ये पारा -2 डिग्री सेल्सियस पर पंहुच गया था. शुक्रवार को इसमें हल्की गिरावट के साथ ये जमावबिंदु के करीब रहा. माउंट आबू में दिनभर हल्के बादलों साया नजर आ रहा है. इससे दिन में धूप काम होने से सर्दी का असर ज्यादा हो रहा है. मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के कई जिलों में होने से यहां ज्यादा सर्दी का असर देखने का अनुमान जताया गया है.

इनमें हिल स्टेशन माउंट आबू समेत सिरोही जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा हैं. आगामी कुछ दिनों में सर्दी तेज होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. ऐसे में पारा माइनस 3 डिग्री तक जाने का अनुमान है.

होटलों के कमरों में हिटर की जरूरत बढ़ी : माउंट आबू में सर्दी तेज होने के चलते होटलों में भी कमरों में हिटर की डिमांड बढ़ गई हैं. बिना हिटर वाले कमरों में पर्यटक रुकने से बच रहे हैं. वहीं सर्दी के चलते अरावली की सबसे ऊंची गुरुशिखर पर भी सर्दी ज्यादा होने से दोपहर के समय ही पर्यटकों की चहल पहल ज्यादा रहती है. पर्यटक भी सर्दी का लुत्फ उठाते हुए वादियों में चाय और मैगी का स्वाद ले रहे हैं. नक्की लेक, देलवाड़ा, अचलगढ, सनसेट पॉइंट आदि पर्यटक स्थलों पर पर्यटक सर्दी का आनंद ले रहे हैं.

सुबह पोलो ग्राउंड समेत गाड़ियों पर बर्फ की चादर सर्दी बढ़ने के चलते रात में ओस की बूंदे जमकर बर्फ बन जाती है. इस वजह से माउंट आबू के पोलो ग्राउंड समेत पार्कों में सुबह घास पर बर्फ की चादर का नजारा देखने को मिल रहा है. कई स्थानों पर तो सुबह 9 बजे तक बर्फ देखने को मिल रही है. नक्की लेक में भी बोट्स पर बर्फ का नजारा दिखाई दे रहा है. पड़ोसी राज्य गुजरात समेत अलग अलग स्थानों से आने वाले पर्यटक इस नजारे का लुत्फ उठा रहे है. गुजरात के वडोदरा से माउंट आबू घूमने आए कपल ने बताया कि माउंट आबू का वेदर इन दिनों कश्मीर और शिमला जैसा बना हुआ है. वे लोग हर साल सर्दियों में माउंट आबू घूमने आते है और यहां के मौसम और बर्फ के नजारे का लुत्फ उठाते है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Sirohi,Rajasthan

First Published :

December 19, 2025, 12:12 IST

homerajasthan

राजस्थान में शिमला सा एहसास! माउंट आबू में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj