कौन हैं लग्नाजिता चक्रवर्ती? जिनके मां दुर्गा के गाना गाने पर छिड़ा विवाद, 1 गाने ने रातोंरात बनाया था स्टार

Last Updated:December 22, 2025, 09:38 IST
पश्चिम बंगाल के एक प्राइवेट स्कूल में आयोजित साधारण संगीत कार्यक्रम एक पॉलिटिकल विवाद का रूप ले सकता है ये तो शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा. लेकिन स्कूल का एक प्रोग्राम अब राजनीति का हॉट टॉपिक बन चुका है और इसके केंद्र में बंगाली सिंगर लग्नाजिता चक्रवर्ती हैं.

बंगाली सिंगर लग्नाजिता चक्रवर्ती स्कूल में परफॉर्म कर रही थीं कि तभी अचानक स्टेज पर आकर स्कूल के मालिक ने उन्हें मां दुर्गा का हिंदू गीत गाने से रोका. सिंगर के मुताबिक स्टेज पर उनके साथ बदतमीजी हुई जिसके बाद उन्होंने शो बीच में ही रोक दिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lagnajitaofficial)

लग्नाजिता चक्रवर्ती ने शो रोकने के बाद पुलिस में स्कूल के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मां दुर्गा का गीत गाने पर स्कूल के मालिक महबूब मलिक ने न सिर्फ उनपर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की बल्कि वो हाथापाई पर भी उतर गए थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lagnajitaofficial)

शनिवार शाम को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने महबूब मलिक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है. वो कहती हैं कि शो की शुरुआत के 45 मिनट सब सही चला लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना सातवां गाना ‘जागो मां’ गाया तो उनके साथ बदतमीजी होने लगी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lagnajitaofficial)
Add as Preferred Source on Google

स्कूल के मालिक महबूब ने स्टेज पर आकर सरेआम उनके साथ बदतमीजी की और लग्नाजिता चक्रवर्ती के मुताबिक अगर लोग उन्हें रोकते नहीं तो वो मारपीट पर उतर आते. महबूब की इस हरकत के बाद सिंगर ने इवेंट में अनाउंस किया कि वो और परफॉर्म नहीं करेंगी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lagnajitaofficial)

लग्नाजिता चक्रवर्ती बंगाली इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं. उन्होंने बंगाली फिल्मों में कई सुपरहिट और हिट गीत गाए हैं. लग्नाजिता को एक गाने से रातोंरात पॉपुलैरिटी मिली थी. सिंगर को बंगाती गीत ‘बसंतो एशे गेछे’ के फीमेल वर्जन से पॉपुलैरिटी मिली थी. इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lagnajitaofficial)

लग्नाजिता चक्रवर्ती ने कोलकाता के जाने-माने कॉलेज सैंट जेवियर्स से ग्रैजुएशन किया है. उन्हें साल 2015 में शेरा बंगाली अवॉर्ड से नवाजा गया था. वो इस राज्य से बाहर परफॉर्म करने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर बन उभरीं. उन्होंने गाना ओदल-बोदल से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम lagnajitaofficial)

लग्नाजिता चक्रवर्ती एक मशहूर सिंगर होने के साथ ही एक्टिंग में भी किस्मत आजमा चुकी हैं. उन्होंने बंगाली फिल्म जोदी बोलों हां में एक्टिंग की है. हालांकि फिल्म में उनका रोल सराहा गया, लेकिन मूवी बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम lagnajitaofficial)

साल 2014 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद लग्नाजिता चक्रवर्ती ने कभी पर्दे पर वापसी नहीं की. वो हमेशा एक सिंगर के तौर पर फैंस से जुड़ी रहीं. सिंगर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ अपने सभी प्रोजेक्ट्स की अपडेट शेयर करती रहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम lagnajitaofficial)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 22, 2025, 09:38 IST
homeentertainment
कौन हैं लग्नाजिता चक्रवर्ती? जिनके मां दुर्गा के गाना गाने पर छिड़ा विवाद



