मलाई कहीं बन न जाए जहर! घी बनाने से पहले जान लें कितने दिन तक फ्रिज में रखना है सुरक्षित

Last Updated:December 23, 2025, 09:06 IST
Tips and tricks : दादी-नानी के नुस्खों में शामिल मलाई आज भी हर रसोई की शान है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इसे नुकसानदायक बना सकती है. सही समय, सही तरीका और सही पहचान न हो तो यही मलाई घी की खुशबू बिगाड़ सकती है. जानिए कितने दिन तक मलाई स्टोर करना सुरक्षित है और कब इसे तुरंत फेंक देना चाहिए.
ख़बरें फटाफट
पाली : जमाना भले ही कितना आगे निकल जाए मगर आज भी दादी और नानी के ऐसे खास नुस्खे हैं जो आज भी आजमाने पर किसी चमत्कार से कम साबित नही होते. जिसमें ऐसा ही एक नुस्खा है मलाई का जिसको हम बचपन से देखते आए हैं कि हमारी मम्मी-दादी-नानी फ्रिज में मलाई स्टोर कर के रखती हैं. मलाई से न केवल टेस्टी डिशेज बनाए जा सकते हैं बल्कि यह घी बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन सबसे जरूरी चीज ये कि इसे कब तक स्टोर करना सही? आपको इन्हीं सब सवालों का जवाब देंगे कि आखिर क्या करें.
आमतौर पर मलाई को 8 से 10 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है. इससे ज्यादा दिन रखने पर उसमें खट्टापन आना शुरू हो जाता है और कभी-कभी उसमें बदबू भी आने लगती है. वहीं कई बार मलाई में फफूंद भी जम जाती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि घी का स्वाद और खुशबू अच्छा रहे तो 8-9 दिन में मलाई का इस्तेमाल कर लें. ताकि आपको कोई परेशानी नहीं हो.
मलाई स्टोर करने का जाने तरीकाइस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि जब भी दूध से मलाई निकालें तो उसे एयर टाइट डिब्बे में ही इकट्ठा कर फ्रिज में रखें. इससे मलाई खराब नहीं होती. वहीं अगर डिब्बा ढीला हो तो फ्रिज में रखी अन्य चीजों की गंध उसमें समा सकती है. इसका असर घी की क्वालिटी पर पड़ेगा. इसके अलावा मलाई को हमेशा फ्रिज के कूलर हिस्से में ही रखें, फ्रिज के दरवाजे में रखने से बचें क्योंकि वहां बार-बार खोलने-बंद करने से तापमान बदलता रहता है और मलाई जल्दी खराब हो सकती है. ऐसे में इसका ध्यान जरूर रखें.
मलाई से घी निकालने से पहले जरूर रखे इस बात का ध्यानताजा मलाई से बना घी हमेशा ज्यादा सुगंधित और स्वादिष्ट होता है. वहीं अगर मलाई लंबे समय तक स्टोर करना है तो उसे फ्रीजर में रखें. वहीं ध्यान रखें कि जब भी मलाई फ्रीजर से निकालें तो कम से कम 40-50 मिनट के लिए उसे अच्छे से पिघलने दें. लेकिन जितना ज्यादा समय आप मलाई को स्टोर करेंगे, उतना ही घी की क्वालिटी और उसकी खुशबू में फर्क आएगा. वहीं अगर आप रोजाना मलाई इकट्ठा करते हैं तो 7 से 10 दिन के बीच उसका घी निकाल लेना सबसे सही तरीका है.
कहीं मलाई खराब हो गई तो ऐसे रखे ध्यानज्यादा दिनों तक रखने से मलाई सड़ सकती है और ऐसे में उससे निकला घी भी खाने लायक नहीं रहेगा. वहीं अगर मलाई पानी छोड़ने लगे, तो भूलकर भी मलाई इस्तेमाल न करें. मलाई को स्टोर करने के बाद अगर मलाई में पीली परत जम रही है या जम गई है तो इसका मतलब है कि मलाई खराब हो रही है. अगर मलाई से बहुत ज्यादा खट्टी महक आ रही तो इसका मतलब है कि मलाई खराब हो गई है, उसका इस्तेमाल नही करें.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
First Published :
December 23, 2025, 09:06 IST
homerajasthan
मलाई कहीं न बन जाए ज़हर! घी बनाने से पहले जान लें कितने दिन रखें सुरक्षित



