Entertainment

‘कुछ तो हुआ होगा’, नाना पाटेकर के अचानक निधन पर भतीजे ने अनहोनी की जताई आशंका, फिटनेस रुटीन का किया खुलासा

Last Updated:October 08, 2026, 19:22 IST

नाना पाटेकर 75 साल की आयु में भी हट्टे-कट्टे थे. पुणे स्थित उनके घर में जिम भी था. वे अपने खानपान का भी पूरा ख्याल रखते थे. इसलिए नाना पाटेकर के घरवाले उनके निधन की वजह पर शक जता रहे हैं. दिग्गज एक्टर के भतीजे अनिरुद्ध ने उनके निधन के कारणओं पर संदेह जताते हुए सवाल उठाए हैं. उन्होंने नाना पाटेकर के रहन-सहन और लाइफस्टाइल के बारे में भी खुलकर बताया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'कुछ तो हुआ होगा', नाना पाटेकर के अचानक निधन पर भतीजे ने अनहोनी की जताई आशंकाZoomनाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनके पुणे स्थित फार्महाउस में होगा. (फोटो साभार: PTI)

नई दिल्ली: नाना पाटेकर 75 की आयु में भी चुस्त-दुरुस्त थे, इसलिए उनके निधन को करीबी और फैंस पचा नहीं पा रहे हैं. नाना पाटेकर के लाइफस्टाइल पर उनके भतीजे अनिरुद्ध का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि एक्टर हमेशा डाइट फॉलो करते थे और व्यायाम करते थे. उनके निधन से पूरा परिवार हैरान है. नाना पाटेकर के भतीजे ने कहा, ‘नाना पाटेकर रोजाना जिम जाते थे और सख्त डाइट फॉलो करते थे. उनका निधन बेहद हैरान करने वाला है.’

नाना पाटेकर के भतीजे अनिरुद्ध ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘वे हट्टे-कट्टे थे. उनके पुणे में स्थित घर में जिम भी है. वे घर की सब्जियों का ही सेवन करते थे. खाने में कोई दिक्कत नहीं थी. कुछ तो हुआ होगा, जो भी सोर्सेज हैं, उनसे पता चलेगा. उनकी अंतिम विधि पुणे में ही होगी. गोवा से उन्हें यहां लाने में देरी हो गई है.’ नाना पाटेकर को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था, इसलिए उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

(फोटो साभार: X@PTI)

कैसा था घरवालों के साथ रवैयानाना पाटेकर के निधन से परिवार टूट गया है. एक्टर के भतीजे अनिरुद्ध ने कहा, ‘अभिनेताओं से पहले उनका रिश्ता प्रभावित होता है. अभिनेता बाद में आते हैं. दुनिया उन्हें अभिनेता के तौर पर जानती है. हम उन्हें अपने रिश्तों से जानते हैं.’ नाना पाटेकर बड़े स्टार थे, मगर वे हमेशा सहज जीवन जीते थे. भतीजे ने आगे कहा, ‘वे घरवालों को जितनी तवज्जो देते थे, उतनी बाहर के लोगों को भी देते थे.’

सही वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे नाना पाटेकरनाना पाटेकर अपने अभिनय के अलावा दरियादिली के लिए लोकप्रिय थे. वे किसानों की मदद को हमेशा आगे रहते थे. उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए खुद की संस्था भी खोली थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाना पाटेकर जब गोवा स्थित अपने घर पर थे, तब उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्होंने अपनी परेशानी एक दोस्त को बताई थी, मगर देर रात सही वक्त पर संपर्क न हो पाने की वजह से उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. नाना पाटेकर ने 1978 की फिल्म ‘गमन’ से डेब्यू किया था. ‘सलाम बॉम्बे’ के बाद वे ‘परिंदा’ में नजर आए, जिसने उन्हें उनका पहला नेशनल अवॉर्ड दिलवाया. वे आगे चलकर ‘प्रहार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘अंगार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुए.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2026, 19:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj