मलेशिया में जना नायकन ऑडियो लॉन्च, विजय की अंतिम फिल्म पर उत्साह

Last Updated:December 27, 2025, 11:22 IST
तमिल सुपरस्टार विजय की आने वाली और आखिरी बताई जा रही फिल्म ‘जना नायकन’ सिर्फ एक रिलीज नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक पल बनती जा रही है. मलेशिया में होने वाला इसका ऑडियो लॉन्च किसी आम इवेंट जैसा नहीं, बल्कि एक भव्य कॉन्सर्ट और विदाई समारोह का रूप ले चुका है. इस मेगा आयोजन के पीछे जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है दत्तो मलिक. आखिर कौन हैं दत्तो मलिक, जिन्होंने तमिलनाडु के एक छोटे से गांव से निकलकर मलेशिया में विजय के लिए इतना बड़ा मंच तैयार कर दिया, यही इस कहानी की सबसे दिलचस्प कड़ी है.

नई दिल्ली. विजय की आने वाली फिल्म ‘जना नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इस शनिवार मलेशिया में बेहद भव्य तरीके से होने जा रहा है. इस मेगा इवेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

एच. विनोद के निर्देशन में बनी यह फिल्म पोंगल से पहले 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है, इसी वजह से फिल्म और इसके ऑडियो लॉन्च को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. फिल्म में पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, बॉबी देओल, प्रियमणि समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. संगीत अनिरुद्ध ने दिया है.

केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च 27 दिसंबर को मलेशिया में एक बड़े समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है. इस खास मौके पर विजय निजी विमान से मलेशिया पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
Add as Preferred Source on Google

इसी बीच सबकी नजर एक ऐसे शख्स पर गई, जो इस पूरे आयोजन में अहम भूमिका निभा रहा है. जब विजय मलेशिया पहुंचे, तो एक व्यक्ति उनके साथ कंधे पर हाथ रखे नजर आया. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये शख्स कौन है.

यह शख्स हैं दत्तो मलिक. उनका असली नाम अब्दुल मलिक दस्ताखीर है. वे तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मुदुगलथुर के पास एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं. रोज़गार की तलाश में वे मलेशिया गए थे, जहां उन्होंने एक कपड़े की दुकान में मजदूर के तौर पर काम शुरू किया.

मेहनत और लगन के दम पर दत्तो मलिक ने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई. आज उनका कारोबार सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन, फिल्म प्रोडक्शन और ज्वेलरी बिजनेस तक फैल चुका है. मलेशिया में वे तमिल फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं.

उन्हें असली पहचान रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ के मलयालम वर्जन के निर्माण और वितरण के बाद मिली थी. इसके बाद उनका नाम मलेशिया में तमिल फिल्मों से जुड़ी हर बड़ी गतिविधि में जुड़ने लगा.

बताया जा रहा है कि चूंकि ‘जना नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, इसलिए इस ऑडियो लॉन्च को लगभग एक विदाई समारोह की तरह तैयार किया गया है. इस इवेंट को ‘थलपति कॉन्सर्ट’ के नाम से आयोजित किया जा रहा है, जिसकी पूरी देखरेख दत्तो मलिक कर रहे हैं.जब केवीएन प्रोडक्शन ने मलेशिया में ऑडियो लॉन्च की योजना बनाई, तो मलेशियाई सरकार से खास अनुमति लेकर यह जिम्मेदारी दत्तो मलिक को सौंपी गई. इसके बाद उन्होंने बुकिट जलील स्टेडियम को करीब 5 महीने के लिए किराए पर लिया और वहां भव्य मंच तैयार कराया.फैंस और मेहमानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. आने-जाने के रास्ते, बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय जैसी सभी जरूरी चीजें पहले से प्लान की गई हैं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 27, 2025, 11:22 IST
homeentertainment
विजय की आखिरी फिल्म का बड़ा ऐलान, मलेशिया में ‘जना नायकन’ का मेगा कॉन्सर्ट



