Rajasthan

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों ने किया बवाल, जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा, वायरल हुआ वीडियो

X
title=

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों ने किया बवाल, जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा, वायरल हुआ वीडियो

 

arw img

जयपुर न्यूज. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-2728 में यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच हंगामा देखने को मिला, जब अमृतसर की ओर जा रही फ्लाइट को खराब मौसम के चलते डायवर्ट किया गया. कल का यह मामला जयपुर एयरपोर्ट पर सामने आया, जब विमान अमृतसर से मुंबई के लिए रवाना होने वाला था. जानकारी के अनुसार, अमृतसर में कोहरे के कारण फ्लाइट डायवर्ट हुई थी. विमान के अंदर बैठे यात्रियों ने लंबा इंतजार करने के बाद एयर इंडिया प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन जवाब में उन्हें बताया गया कि अब फ्लाइट वापस मुंबई जाएगी. इस फैसले के बाद विमान के अंदर यात्रियों में गुस्सा और हंगामा पैदा हो गया.

यात्रियों ने बैठने और उतरने से इंकार किया और चिल्लाने के साथ विरोध करने लगे. हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें यात्रियों की नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी. विमान में हंगामा बढ़ने के बाद एयर इंडिया के अधिकारियों ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश की. इसके बाद विमान को सुरक्षित ढंग से अमृतसर के लिए रवाना किया गया. अधिकारियों ने यात्रियों को शांति बनाए रखने और विमान में सहयोग करने का आग्रह किया. इस घटना से विमान संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं. एयरलाइन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की बात कही है.

homevideos

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों ने किया बवाल, जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा, वायरल हुआ वीडियो

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj