राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा, नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह आवंटन तक देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated:August 19, 2026, 18:53 IST
Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. सदस्य पदों के लिए 9 और 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. इसके लिए मतगणना 14 सितंबर को होगी. वहीं अध्यक्ष पदों के लिए मतदान 21 सितंबर को कराया जाएगा. अध्यक्षीय पदों की मतगणना मतदान खत्म होने के तुरंत बाद 21 सितंबर को ही होगी.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान निकाय चुनाव: दो चरणों में मतदान.
जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. सदस्य पदों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा. मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. सदस्य पदों के लिए मतगणना 14 सितंबर को होगी.
वहीं नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया बाद में होगी. अध्यक्ष पद के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी और 21 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. अध्यक्षीय पदों की मतगणना मतदान खत्म होने के तुरंत बाद 21 सितंबर को ही होगी.
सदस्य पदों के चुनाव की पूरी तारीखें
नगरीय निकायों के सदस्य पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी. इसी दिन सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा.
31 अगस्त तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे.
नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी.
प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा. नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 सितंबर तय की गई है.
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.
इसके बाद दो चरणों में मतदान होगा.
पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे.
दोनों चरणों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा.
सदस्य पदों के चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को होगी.
एक नजर में जानें पूरा चुनाव कार्यक्रम
प्रक्रियातारीखसदस्य पदों के लिए सार्वजनिक नोटिस27 अगस्तनामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख31 अगस्तनामांकन पत्रों की जांच1 सितंबरनाम वापसी की अंतिम तारीख3 सितंबरचुनाव चिन्ह आवंटन4 सितंबरपहले चरण का मतदान9 सितंबरदूसरे चरण का मतदान11 सितंबरसदस्य पदों की मतगणना14 सितंबरअध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना15 सितंबरअध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख16 सितंबरअध्यक्ष पद के नामांकन की जांच17 सितंबरनाम वापसी18 सितंबर, दोपहर 3 बजे तकचुनाव चिन्ह आवंटन18 सितंबर, दोपहर 3 बजे बादअध्यक्ष पद के लिए मतदान21 सितंबर, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तकअध्यक्ष पद की मतगणना21 सितंबर, मतदान के तुरंत बाद
अध्यक्ष पद के लिए अलग से चुनाव कार्यक्रमनगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सदस्य पदों के चुनाव के बाद शुरू होगी.
अध्यक्ष पद के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी.
16 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे.
नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी.
इसके बाद उम्मीदवार 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.
18 सितंबर को दोपहर 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा.
अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा.
मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा.
अध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना भी 21 सितंबर को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद कराई जाएगी.
10 नगर निगमों में दो चरणों में चुनावराजस्थान के 10 नगर निगमों में चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा. इनमें चार नगर निगमों में पहले चरण में और छह नगर निगमों में दूसरे चरण में मतदान होगा.
पहले चरण में इन 4 नगर निगमों में चुनाव
भीलवाड़ा नगर निगम
भरतपुर नगर निगम
अलवर नगर निगम
पाली नगर निगम
इन चारों नगर निगमों में 9 सितंबर को मतदान होगा.
दूसरे चरण में इन 6 नगर निगमों में चुनाव
अजमेर नगर निगम
बीकानेर नगर निगम
जयपुर नगर निगम
जोधपुर नगर निगम
कोटा नगर निगम
उदयपुर नगर निगम
इन छह नगर निगमों में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा.
इस तरह नगरीय निकाय चुनाव में पहले सदस्य पदों के लिए मतदान और मतगणना होगी, इसके बाद अध्यक्षीय पदों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. राजस्थान के 10 नगर निगमों में भी मतदान दो चरणों में होगा, जिसमें जयपुर समेत छह नगर निगमों में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे.About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 19, 2026, 18:50 IST


