Entertainment

‘थोड़ा दर्द तो होता ही है, है ना?’, आखिरी फिल्म को लेकर इमोशनल हुए थलापति विजय, फैंस के सामने कह दी दिल की बात

Last Updated:December 29, 2025, 10:00 IST

साउथ सिनेमा के मेगास्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जना नायकन रिलीज के लिए तैयार है. मलेशिया में फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान विजय अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और काफी इमोशनल नजर आए. इस भव्य कार्यक्रम में उन्होंने साफ शब्दों में स्वीकार किया कि सिनेमा की दुनिया को अलविदा कहना उनके लिए थोड़ा दर्दभरा है. विजय ने अपने फैंस से दिल की बात साझा करते हुए पूछा कि इस विदाई के मोड़ पर वह आखिर क्या करें.

ख़बरें फटाफट

'थोड़ा दर्द तो होता ही है, है ना?', आखिरी फिल्म को लेकर इमोशनल हुए थलापति विजयअगले साल जनवरी मे रिलीज होगी थलापति विजय की आखिरी फिल्म जना नायकन.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा से सुपरस्टार थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसका ऑडियो लॉन्च हाल ही में मलेशिया में हुआ. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद विजय पूरी तरह से अपने राजनीतिक करियर पर फोकस करेंगे. इस इवेंट में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए विजय ने काफी इमोशनल स्पीच दी. उन्होंने दिल की बात कहते हुए बताया कि सिनेमा छोड़ना उनके लिए कितना दर्दभरा है.

थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म पर बात करते हुए भावुक हो गए. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय ने ‘जना नायकन’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान इवेंट में मौजूद अपने फैंस से कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह कहना चाहिए या नहीं, लेकिन मेरी आखिरी फिल्म है तो थोड़ा दर्द तो होता ही है, है ना? अब आप ही बताइए मैं क्या करूं?’

जना नायकन का तीसरा गाना हुआ रिलीज

इस इवेंट में मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गाना ‘चेल्ला मगले’ रिलीज किया. इस गाने का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. इवेंट के दौरान तमिल सुपरस्टार विजय ने अनिरुद्ध को प्यार से एमडीएस ‘म्यूजिकल डिपार्टमेंटल स्टोर’ कहकर बुलाया. खास बात यह है कि विजय ने खुद इस गाने को अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल विवेक ने लिखे हैं. इस प्यारे से गाने के वीडियो में बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है.

इवेंट में बड़े डायरेक्टर्स और एक्टर्स ने की शिरकत

थलापति विजय की आखिरी फिल्म के जुड़े इस इवेंट में स्टार कास्ट और क्रू के अलावा उन तमाम डायरेक्टर्स और एक्टर्स ने शिरकत की, जिन्होंने कभी न कभी थलापति विजय के साथ काम किया है. मेहमानों की लिस्ट में लोकेश कनगराज, नेल्सन दिलीप कुमार, एटली, नासर और श्रीनाथ जैसे तमाम बड़े नाम शामिल थे.

इस दिन रिलीज होगी थलापति विजय की आखिरी फिल्म

बताते चलें कि थलापति विजय की आखिरी फिल्म जना नायकन को एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी दमदार है, जिसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नरेन और प्रियामणि जैसे कलाकार शामिल हैं. केवीएन प्रोडक्शंस और निर्माता वेंकट के. नारायण के बैनर तले बनी ‘जना नायकन’ (हिंदी में जन नेता) 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज होगी.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

December 29, 2025, 09:56 IST

homeentertainment

‘थोड़ा दर्द तो होता ही है, है ना?’, आखिरी फिल्म को लेकर इमोशनल हुए थलापति विजय

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj